Hanuman Chalisa

29 जून तक शुक्र रहेंगे वृषभ राशि में, क्या हलचल हो रही है आपकी जिंदगी में

Webdunia
शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। शुक्र का हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। शुक्र ग्रह 4 जून 2019, मंगलवार को प्रातः 11:11 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर गया है और 29 जून 2019, शनिवार की प्रातः 01:21 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। शुक्र का वृषभ राशि में परिवर्तन किस राशि को देगा ऐश्वर्य और विलास के अवसर और किसे देगा दुख, कष्ट व तकलीफ... 
 
मेष- शुक्र का गोचर आपके परिवार, वाणी और प्रारंभिक शिक्षा तथा धन पर शुभ प्रभाव डाल रहा है। 
उपाय- भगवान शिव के मंदिर में साबुत चावल दही अर्पण करके किसी जरूरतमंद स्त्री को दान कर सकते हैं। 
 
वृषभ- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के साथ-साथ धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 
उपाय- हो सके तो सवा सात रत्ती का ओपल धारण करें। घर में शुक्र यंत्र स्थापित करें। 
 
मिथुन- शुक्र का गोचर आपके दैनिक खर्च को बढ़ाएगा और विदेश यात्रा पर खर्च करवाएगा। 
उपाय- भगवान लक्ष्मी नारायण को तुलसी और सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं तो सर्व कार्य सिद्ध होंगे। 
 
कर्क- शुक्र का गोचर आपके रुके हुए धन की प्राप्ति कराएगा। शेयर मार्केट से भी आपको लाभ हो सकता है 
उपाय-शुक्रवार के दिन शाम के समय छोटी कन्याओं को साबूदाने की खीर अवश्य खिलाएं। 
 
सिंह- शुक्र का गोचर आपके मान सम्मान व रुतबे को बढ़ाएगा किसी महिला मित्र का साथ भी मिलेगा। 
उपाय- शुक्रवार के दिन शाम के समय सुहागन स्त्रियों का आशीर्वाद लें और उन्हें कुछ दक्षिणा दें.
 
कन्या- शुक्र का गोचर भाग्य भाव में वृद्धि करेगा। धर्म व गुरु के प्रति आदर बढ़ेगा। यात्रा का अवसर मिलेगा। 
उपाय- शुक्र के मंत्र का ॐ शुं शुक्राय नमः  मंत्र का एक माला हर रोज जाप करें तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 
 
तुला-शुक्र का गोचर चोट लगवाने के साथ-साथ धन की प्राप्ति भी करवा सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।
उपाय- छोटी कन्याओं को लेखन सामग्री दान करें तथा माता समान स्त्रियों के चरण स्पर्श करें। 
 
वृश्चिक- शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन की खटास कम करेगा तथा आपसी वाद-विवाद कम होंगे। 
उपाय- सात मुट्ठी सफेद चावल भगवान शिवलिंग अर्पण करें तथा नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। 
 
धनु- शुक्र का गोचर आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने के साथ-साथ शत्रुओं को भी बढ़ा सकता है।
उपाय- शुक्रवार के दिन सुबह के समय लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिश्री और तुलसी का भोग अर्पण करें। 
 
मकर- शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को सफल बनाएगा, पेट संबंधी बीमारियां खत्म होगी। शिक्षा में आप सफल रहेंगे। 
उपाय- शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने जाएं और सुहागन स्त्रियों को गुलाबी वस्त्र दान करें। 
 
कुंभ- शुक्र का गोचर मन की परेशानियों को खत्म करेगा तथा नए वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का योग बनेगा। 
उपाय- शुक्र के 108  मंत्रों का जाप करें शाम के समय खीर का भोजन करें। 
 
मीन- शुक्र का गोचर छोटे भाई-बहनों से आपका संबंध सुधारने के साथ-साथ नई ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाएगा। कार्य में सफलता मिलेगी। 
उपाय- शुक्रवार के दिन सफेद गाय को गेहूं की रोटी पर दही और मिश्री रखकर खिलाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख