Hanuman Chalisa

शुक्र का राशि परिवर्तन : 27 अप्रैल 2022 को शुक्र बदल रहे हैं घर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

Webdunia
शुक्र 27 अप्रैल को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर होगा। आइए जानते हैं 12 में से कौन सी 8 राशियां हैं सौभाग्यशाली और किन 4 राशियों के लिए है यह गोचर कष्टकारी.... 
मेष : आपके लिए यह गोचर शुभ होने जा रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और रुका हुआ धन भी मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
वृषभ : दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन : आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है। व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।
कर्क : ग्रहों के गोचर का आप पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर में आपको पदोन्नति मिलने के आसार रहेंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापारियों के लिए भी ये समय लाभप्रद रहेगा। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन का निवेश करने के लिए भी समय उत्तम दिखाई दे रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं होने की संभावना रहेगी इसलिए सतर्क रहें।
सिंह : आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में सभी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति या वेतन में वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान आप पैसा बचाने पर भी विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
कन्या : आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य आपका साथ देगा। हर काम में सफलता मिलने के आपको प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। काम की अधिकता रहेगी। इस दौरान आप आर्थिक रूप से खुद को बेहतर पाएंगे।
तुला : आमदनी में वृद्धि होगी। धनागमन के स्रोत खुलेंगे। लेकिन बेहवजह के विवादों में पड़ने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए सावधानी से पैसा खर्च करें। आमदनी में गिरावट आ सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद के कारण जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। चोट-चपेट की आशंका है। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। 
वृश्चिक : गोचर काफी लाभप्रद साबित होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। आप हर काम को बेहद ही सरलता से पूरा कर सकेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। इस अवधि में आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
धनु : व्यापार और नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। अच्छे काम के लिए इन्सेंटिव भी मिल सकता है। धन जोड़ने में सफल होंगे। आय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार को गति मिलेगी। नौकरी बदल सकते हैं।
मकर : धनागमन होगा। आपको अपने प्रयासों का उचित फल प्राप्त हो सकेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों को लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। कारोबार में अचानक लाभ के योग बनेंगे। काम की अधिकता रहेगी। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी...
कुंभ : गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की जमकर सराहना होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा पुरस्कार प्राप्त होने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम दिखाई दे रहा है।
मीन : इस दौरान आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए भी समय काफी उत्तम रहने वाला है। ऑफिस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में काफी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जिससे आप अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे।  
शुक्र का गोचर 2022 : 27 अप्रैल को शुक्र का राशि परिवर्तन, 8 राशियों पर होगा शुभ असर
27 अप्रैल को शुक्र का गोचर, 7 राशियों पर होगा बहुत शुभ असर, 5 राशियों को मिल सकती है बुरी खबर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख