Hanuman Chalisa

Venus transit in Sagittarius : 21 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन,हर किसी की राशि पर होगा खास असर

Webdunia
21 नवंबर 2019 को शुक्र धनु राशि में परिवर्तन हो रहा है, यह गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र एक स्त्री ग्रह है, जो वैवाहिक सुख के लिए विशेष माना जाता है। 
 
शुक्र का राशि परिवर्तन 21 नवंबर 2019 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। जिसके बाद शुक्र 15 दिसंबर 2019 शाम 6 बजकर 12 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु शुक्र की सम राशि मानी जाती है। धनु राशि देवगुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है और देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की आपस में शत्रुता है। आइए जानते हैं शुक्र का धनु राशि में गोचर 12 राशियों को कैसे प्रभावित करने वाला है। 
मेष राशि पर प्रभाव 
 
आपके भाग्य में वृद्धि होगी।शुक्र का परिवर्तन आपके भाग्य में ही नहीं बल्कि आपके छोटे भाई बहनों और आपके पराक्रम में भी वृद्धि करेगा। यदि आप किसी धार्मिक कार्य से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 
वृषभ राशि पर प्रभाव 
 
अत्याधिक कष्ट पहुंचा सकता है। शुक्र का पारिवर्तन आपके धन और परिवार की स्थिति को ठीक रखेगा। लेकिन आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी इस समय में हो सकती हैं। इस समय में आप मास मदिरा का सेवन अधिक कर सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 
मिथुन राशि पर प्रभाव
 
वैवाहिक सुख की प्राप्ति कराएगा। शुक्र का परिवर्तन विवाह योग्य जातकों का विवाह भी कराएगा। इस गोचर के कारण इस राशि के लोग अपने सजने संवरने पर अधिक खर्च कर सकते हैं। इस समय सौंदर्य प्रसाधन के बिजनेस जुड़े लोगों को अधिक फायदा हो सकता है। 
कर्क राशि पर प्रभाव 
 
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है। यदि आप कर्क राशि की महिला हैं तो इस समय में आपको विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपका खर्च भी अधिक बढ़ सकता है।
सिंह राशि पर प्रभाव 
 
आपको अपने प्रेम में सफलता मिल सकती है। शुक्र का परिवर्तन सिंगल लोगों को कोई साथी दिला सकता है। वहीं काफी समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है। 
कन्या राशि पर प्रभाव
 
माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इस समय में आपकी माता की सेहत ठीक रहेगी। शुक्र का परिवर्तन आपको वाहन सुख भी प्राप्त करा सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। 
तुला राशि पर प्रभाव 
 
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम को प्रभावित करेगा। इस समय में आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुक्र का परिवर्तन आपके छोटे भाई बहनों को भी लाभ दिला सकता है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि हो सकती है। 
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
 
 शुक्र का राशि परिवर्तन आपके धन को बढ़ाएगा। इस समय में आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको परिवार के लोगों का भरपूर साथ दिलाएगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने ससुरालवालों से भी लाभ मिलेगा। 
धनु राशि पर प्रभाव 
 
शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अधिक खर्चीला बना सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आप अपने धन को विलासिता की वस्तुएं खरीदने में व्यय करेंगे। आप अपने जीवनसाथी का प्रेम भी पूर्ण तरीके से प्राप्त करेंगे। जिससे आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। 
मकर राशि पर प्रभाव
 
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्च बढ़ाएगा। यह खर्च आपकी यात्राओं पर होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको लंबी यात्राएं करा सकता है। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय काफी अनुकूल है। लेकिन इस समय में आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
कुंभ राशि पर प्रभाव
 
आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। शुक्र का परिवर्तन आपको किसी महिला मित्र से लाभ दिला सकता है। यदि आपकी कोई बड़ी बहन है तो आपको उनसे भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल है। 
मीन राशि पर प्रभाव 
 
 शुक्र का राशि परिवर्तन होने से आपको आपके कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको नौकरी में प्रमोशन भी दिला सकता है। इस समय में आपकी माता की सेहत और सुख दोनों में वृद्धि हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख