Hanuman Chalisa

विवाह में अड़चन : लड़के करें शुक्र के 7 और लड़की करें गुरु के अचूक 7 उपाय

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (12:34 IST)
Vivah mein adchan aane ke upay: विवाह होने में अड़चन या रुकावट आने के कई कारण होते हैं। कई बार रिश्ता होते-होते ही रह जाता है और कई बार सगाई होने के बाद भी रिश्ता टूट जाता है। विवाह में देरी के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से ग्रहदोष और वास्तुदोष भी हो सकता है। आओ जानते हैं कि कैसे इस अड़चन को दूर किया जा सकता है।
 
 
लड़की के लिए- vivah mein rukawat ke upay :
 
1. खरगोश को प्रतिदिन खाना खिलाएं।
 
2. गुरुवार का व्रत रखें और मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
 
3. गुरुवार को वट वृक्ष, पीपल और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें। साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
 
4. माथे पर प्रदिदिन केसर या चंदन का तिलक लगाएं, तुलसी की माला पहनें।
 
5. पीले वस्त्र ही पहने और घर में पर्दों और चादरों का रंग गुलाबी रखें।
 
6. भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।
 
7. जब लड़की के पिता या भाई किसी लड़की के रिश्‍ते की बात करने के लिए घर से बाहर जाए तो लड़की तब तक अपने बाल खुले रखें जब तक की वह लौटकर नहीं आ जाए।
 
लड़कों के लिए- shaadi mein aa rahi rukawat ko dur karne ke upay :
 
1. लड़कों को शुक्र के उपाय करना चाहिए।
 
2. लड़कों को यह करना चाहिए कि वे मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां बैठकर उनकी पूजा करें। फिर उनके माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर उस राम और सीता के मंदिर में राम और सीता के चरणों में चढ़ाकर उनसे अपने शीघ्र विवाह की कामना करें। कम से कम 21 मंगलवार तक यह उपाय करें।
 
3. लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। सोमवार को एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरूरतमंद को दान कर दें।
 
4. लड़के या लड़की दोनों ही यह उपाय कर सकते हैं। किसी लाल गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाते रहें या केसर भात खिलाएं। यह भी कर सकते हैं कि किसी भी गाय को गुरुवार को आटे के दो पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर खिलाएं तथा इसके साथ ही थोड़ासा गुड़ और चने की पीली दाल भी खिलाएं।
 
5. विवाह योग्य लोगों को शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए।
 
6. शुक्ल पक्ष के हर सोमवार को व्रत रखें और आंकड़े के आठ पत्ते की पूजा अर्चना कर सात पत्तों की थाली बानए और आठवें पत्ते पर अपना नाम लिखकर उसे शिवजी को अर्पित कर दें।
 
7. पुरुषों को विभिन्न रंगों से स्त्रियों की तस्वीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफेद कागज पर रोजाना तीन महीने तक एक एक बनानी चाहिए।
 
नोट- यह उपाय जानकारी हेतु ही है। किसी योग्य ज्योतिष या लाल किताब के विशेषज्ञ से अपनी कुंडली को दिखाकर ही उपरोक्त उपाय कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, किसके लिए शुभ और अशुभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

जून 2026 का ज्योतिषीय विश्लेषण: कैसा रहेगा मौसम, राजनीति, राशि और देश-दुनिया का हाल?

ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का अद्भुत संयोग: इस तरह करेंगे हनुमानजी की उपासना तो मिलेंगे अनेक शुभ फल

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मई, 2026)

अगला लेख