Hanuman Chalisa

Vivah Shubh muhurat in 2019-20 : नए साल में जून तक विवाह के शुभ मंगल मुहूर्त कौन से हैं

Webdunia
इस वर्ष के आखिरी 2 महीने नवंबर और दिसंबर में शादी के 1 दर्जन शुभ मुहूर्त हैं।12 दिसंबर के बाद फिर खरमास के चलते महीनेभर तक शादी के लग्न नहीं होंगे। 
 
मंगलवार से विवाह के शुभ मुहूर्त आरंभ हुए हैं। मंगलवार को गुरु का धनु राशि में तीन अंश होना गुरु के त्रिबल शुद्धि को दर्शाता है। वहीं शुक्र का धनु राशि में प्रवेश भी त्रिबल शुद्धि को बल देता है। सूर्य का वृश्चिक संक्रांति भी रविवार से शुरू हो चुकी है। सूर्य भी वृश्चिक राशि में हैं। यह विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभ है। इस वर्ष अब सिर्फ 13 शुभ विवाह मुहूर्त हैं। नवंबर में 19 से 30 तारीख तक कुल 8 मुहूर्त हैं। दिसंबर में 12 तारीख तक पांच शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं।
 
20 नवंबर से शुभ मुहूर्त शुरू हुए हैं। नवंबर में 6 और दिसंबर में 12 तारीख तक 5 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 13 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी 2020 से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। 2020 में महज जनवरी से जून के बीच कुल 45 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। जनवरी 15 से 31 तारीख के बीच 16 दिन में 10 मुहूर्त हैं। फरवरी में सबसे अधिक 13 मुहूर्त हैं। मार्च और जून में केवल 6 मुहूर्त हैं, जबकि मई में 10 मुहूर्त हैं।
 
शुभ विवाह के उत्तम माह माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, अगहन शादी के लिए शुभ लग्न और नक्षत्र: वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु व मीन शुभ नक्षत्र: रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र, उत्तरा अषाढ़। सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त के लिए रोहिणी, मृगशिरा व हस्त नक्षत्र रहना जरूरी।
 
विवाह के मुहूर्त 
नवंबर 19 : 19, 20, 21, 22, 23, 28, 30 
दिसंबर 19 : 1, 5, 6, 7, 11, 12 
 
वर्ष 2020 के शुभ विवाह मुहूर्त 
 
जनवरी : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 26, 29, 30, 31
फरवरी : 1, 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 25, 26, 27, 28 
मार्च :10,11,16,17,25,26 
मई :1, 2, 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19, 23। 
जून : 11,15, 17, 27, 29, 30
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख