suvichar

क्या आप जानते हैं किसे कहते हैं गोधूलि लग्न

पं. हेमन्त रिछारिया
जैसा कि नाम से स्पष्ट है गोधूलि अर्थात् गाय के पैरों से उड़ती हुई धूल। जब विवाह मुहूर्त वाले दिन कोई शुद्ध लग्न प्राप्त नहीं हो रहा हो तो ऐसी परिस्थिति में गोधूलि लग्न में विवाह सम्पन्न करने का निर्देश है। ऐसी मान्यता है कि गोधूलि लग्न में चन्द्र दोष को छोड़कर शेष सभी दोष शान्त हो जाते हैं। किन्तु गोधूलि लग्न केवल शुद्ध विवाह लग्न के अभाव में ही ग्राह्य है।
 
गोधूलि लग्न का समय-
 
वैदिक पंचांग अनुसार स्थानीय सूर्यास्त से 12 मिनिट पूर्व एवं सूर्यास्त के 12 मिनिट पश्चात् के समय को गोधूलि काल कहा जाता है। इसका आशय यह हुआ कि सूर्यास्त के समय की 1 घड़ी अर्थात् 24 मिनट गोधूलि काल है। कुछ विद्वान इसे 2 घड़ी अर्थात् सूर्यास्त से 24 मिनट पूर्व और सूर्यास्त से 24 मिनट पश्चात् का भी मानते हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख