Hanuman Chalisa

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

WD Feature Desk
गुरुवार, 19 जून 2025 (11:14 IST)
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का सोर्स क्या है यह कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने कोई किताब नहीं लिखी। कहते हैं कि उन्होंने जो कहा था लोगों ने इस पर बाद में किताब लिख दी। हालांकि सच अभी भी कोई नहीं जानता। इंटरनेट पर उनके नाम से भविष्याणियां वायरल की जाती रही है। हाल ही में यह भविष्यवाणी वायरल हो रही है कि भारत का तापमान बढ़ेगा जिसके कारण टिड्डियों की संख्या भी अचानक से बढ़ जाएगी जो भारत पर हमला करके सारी फसल चौपट कर देगी। हालांकि इसी तरह की भविष्यवाणी 2023 के लिए भी वायरल की गई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में यह होना तय है।
 
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा इस साल 2025 में अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने साल 2025 को लेकर कहा था कि यह साल आर्थिक दृष्टि से बहुत उथल-पुथल मचने वाली है। इस साल उन्होंने भयंकर गर्मी और टिड्डियों के हमले की भी बात कही थी। इस साल भारत में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है. इस दौरान इतना तापमान हो जाएगा कि धरती आग उगलने लगेगी. भारत का तापमान 50 डिग्री से ऊपर जा सकता है। हालांकि वर्तमान में यह देखा गया है कि भारत के अधिकतर शहरों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा है। 
 
यदि वायरल भविष्यवाणी की मानें तो साल 2025 में भारत का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा, जिससे कि कृषि क्षेत्रों पर टिड्डियों का बड़ा हमला होगा। इसी कारण से यहां पर सूखा और अकाल पड़ेगा। पीने के पानी की कमी होने के कारण कई देश इसे प्रभावित होंगे। इसके अलावा नदियों के प्रदूषित होने से पानी को लेकर लड़ाई भी हो सकती है। बाबा वेंगा ने इस वर्ष सुनामी का खतरा भी बताया है और कहा है कि इसमें सैकड़ों लोगों की जान जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

अगला लेख