Hanuman Chalisa

रत्न विज्ञान : जानिए किस लग्न के जातक पहनें पन्ना...

Webdunia
* कन्या और मिथनु लग्न वालों को लाभदायी रहेगा पन्ना पहनना 
 
रत्न विज्ञान के अनुसार 'पन्ना' बुध ग्रह का रत्न है और बुध ग्रह वाणी, व्यापार, हाजमा, युवा आदि का कारक माना गया है। बुध ग्रह की दो राशियां होती है मिथुन व कन्या। यह बहुत चमकदार होता है। शुद्ध पन्ना सूर्य के प्रकाश में भी अपनी आभा बिखेरता नजर आता है, ऐसा प्राचीनकाल में कहा जाता था, ऐसी मान्यता है। 
 
पन्ना के अन्य नाम : पन्ना रत्न को अनेक नामों से जाना जाता है, जैसे- संस्कृत में मरकत मणि, फारसी में जमरन, हिन्दी में पन्ना और अंग्रेजी में एमराल्ड। 
 
रंग : यह रत्न गहरे से हल्के हरे रंग का होता है। इस रत्न को धारण करने वाला सौभाग्यशाली होता है। पन्ना मुख्यतः 5 रंगों में पाया जाता है। तोते के पंख के समान रंग वाला, पानी के रंग जैसा, सरेस के पुष्प के रंगों वाला, मयूरपंख जैसा और हलके संदुल पुष्प के समान होता है। 
 
रत्न की विशेषता : पन्ना अत्यंत नरम पत्थर होता है तथा अत्यंत मूल्यवान पत्थरों में से एक है। रंग, रूप, चमक, वजन, पारदर्शिता के अनुसार इसका मूल्य निर्धारित होता है।
 
कीमत : यह रत्न 500 रुपए कैरेट से 5 हजार रुपए कैरेट तक आता है। 
 
कहां पाया जाता है : यह अधिकतर दक्षिण महानदी, हिमालय, गिरनार और सोमनदी के पास पाया जाता है। 
 
रत्न पहनने का लाभ : इस रत्न को धारण करने से अनिश्चितता निश्चितता में बदल जाती है। विद्यार्थी वर्ग यदि पन्ना पहने तो सरस्वती की कृपा होकर बुद्धि तीक्ष्ण बनती है।  
 
अगर घर में हो पन्ना : जिस घर में यह रत्न होता है, वहां अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान वृद्धि, भूत-प्रेत बाधा शांत होती है। सर्प भय नहीं रहता। किसी व्यक्ति का किया-धरा नहीं लगता। नेत्र रोग में यह अत्यंत लाभकारी भी होता है। 
 
सेहत के लिए लाभदायी : यह रोगियों के लिए बलवर्धक, आरोग्यदायक एवं सुख देने वाला होता है। इस रत्न को 5 मिनट तक प्रातः एक गिलास पानी में घुमाएं फिर आंखों पर छिटका जाए तो नेत्र रोग में फायदा होता है।
 
कन्या और मिथुन लग्न वाले अगर पहनते है पन्ना, तो मिलेंगे ये फायदे : कन्या लग्न वाले व्यक्ति पन्ना धारण करके राज्य, व्यापार, पिता, नौकरी, शासकीय कार्यों में लाभ पा सकते हैं। यदि कन्या लग्न वाले बेरोजगार हैं, तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पन्ना यदि मिथुन लग्न वाले पहनें तो पारिवारिक परेशानियों से राहत दिलाएगा। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

- आरके 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, क्या इस हफ्ते पलटेगी आपकी किस्मत? पढ़ें अपनी राशि का हाल

Adhik Maas Remedies 2026: अधिकमास के समापन करें ये 5 प्रभावशाली उपाय, मिलेगा श्रीविष्‍णु का आशीर्वाद

Weekly Horoscope 15–21 June 2026: 15 से 21 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख