Hanuman Chalisa

जीवन में पैसे की कमी है तो चंद्रमा को इन 10 उपायों से मजबूत करें

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (10:05 IST)
कहते हैं कि कुंडली में चंद्र के मजबूत होने से शुक्र और बुध ग्रह स्वत: ही मजबूत हो जाते हैं। यदि चंद्र कमजोर है तो व्यक्ति में घबराहट, बैचेनी और भय बना रहता है और साथ ही धन की कमी भी पैदा हो जाती है। यह भी कहा जाता है कि इसके दूषित होने से सर्दि जुकाम के साथ ही कई गंभीर रोग भी हो जाते हैं। आओ जानते हैं कि किस तरह करें ज्योतिष के अनुसार चंद्र को मजबूत।
 
 
शनि के साथ युति हो तो विषयोग बनाता है। राहु के साथ है तो चंद्रग्रहण माना जाता है। 6, 8, 10, 11 एवं 12 नंबर खाने में चन्द्र मंदा होता है। चन्द्रमा पर शुक्र, बुध, शनि, राहु व केतु की दृष्टि होती है, तो मंदा फल होता है। राहु, केतु या शनि के साथ होने तथा उनकी दृष्टि चन्द्र पर पड़ने से चन्द्र अशुभ हो जाता है। 
 
 
चंद्रमा को इन 10 उपायों से मजबूत करें (Chandrama ke upay Astrology):
 
1. घर में चांदी की चीजें रखें।
2. सोमवार, एकादशी या पूर्णिमा का व्रत रखें।
3. अच्‍छे से श्रद्धा करें और बुजुर्गों और बच्चों के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
4. नाक छिदवाकर उसमें 43 दिनों के लिए चांदी का तार डालें।
5. मंदिर में चना व दाल अर्पण करें। सूर्य, गुरु और मंगल की वस्तुएं दान करें।
6. अस्पताल में या श्मशान घाट में हैंड पंप लगवाएं।
7. शिवजी, पार्वती और गणेशजी की पूजा अर्चना करते रहें।
8. कुत्ते को रोटी खिलाते रहें।
9. प्रतिदिन अपनी मां के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें।
10. सोमवार को सफेद कपड़े पहनें।
11. बिना नमक के दही, दूध, चावल, चीनी और घी से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
12. मोती या मोती का उपरत्न चंद्रकांत मणि को पहन सकते हैं।
13. चंद्र ग्रह को अर्घ्‍य अर्पित करें और यह मंत्र जपें- ॐ सों सोमाय नम: या ओम श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम: मंत्र का 3, 5 या 11 माला जप करें।
 
Chandra Gruha
सावधानी :
1. चंद्र छठे भाव में है तो भूलकर भी दूध या पानी का दान न करें।
2. चंद्र बलवान होने पर चांदी, मोती, चावल आदि का दान न करें।
3. बारहवें भाव में चन्द्र हो तो साधुओं का संग करना अशुभ और भिखारियों को नित्य भोजन न कराएं। माता और मौसी को सुखी नहीं रखते हैं तो बर्बादी।
4. चंद्र चतुर्थ भाव में है तो कभी भी दूध, जल अथवा दवा का मूल्य नहीं लें।
5. चंद्र-केतु एक साथ हो तो किसी के पेशाब के ऊपर पेशाब न करें।
6. चंद्र यदि शनि या राहु के साथ है तो यह विषयोग के समान होता है इसका उपाय करना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख