rashifal-2026

बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है धन का नुकसान

Webdunia
Brihaspati grah ka vakri fal 2023: 12 वर्षों के बाद बृहस्पति ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। 4 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर बृहस्पति यानी गुरु ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 31 दिसंबर को पुन: मार्गी हो जाएंगे। इस ग्रह के वक्री होने से 5 राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों को सावधान रहना चाहिए।
ALSO READ: Guru Gochar Vakri 2023: 12 वर्षों के बाद बृहस्पति ग्रह बदल रहा है अपनी चाल, इन राशियों पर बरसेगा पैसा
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें और बाहरवें भाव के स्वामी बृहस्पति आपकी कुंडली के पहले भाव में वक्री हो रहे हैं। पहले भाव से पांचवें, सातवें और नौवें भाव पर उनकी दृष्टि रहेगी। यह आपके स्वभाव में बदलाव और दिमाग में भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है, जिसके चलते निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। पिता से अनबन हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब रह सकती है।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति आपके बारहवें भाव में वक्री होंगे। यहां से वे छठे और आठवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। इस दौरान आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर महिलाओं के लिए सेहत संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता है। खानपान पर ध्यान दें। सोच समझ कर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में भी ध्यान दें। हालांकि पेशेवर जीवन में हालात सामान्य रहेंगे।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी बृहस्पति आपके दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं। बृहस्पति आपके दूसरे, चौथे और छठे भाव पर दृष्टि डालेंगे। इसका मतलब यह कि धन, सुख, शत्रु और सेहत पर इसका विपरीत असर होगा। हालांकि यदि आप नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो यह समय शुभ है। खुद की और परिवार की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बृहस्पति आपके नौवें भाव में वक्री होंगे। यहां से वे आपके पहले, तीसरे और पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। सेहत संबंधी समस्या से ग्रस्त रह सकते हैं। यात्रा में कई कठिनाइयां आ सकती है। रिश्ते को लेकर सतर्क रहें। शिक्षा और करियर में उतार चढ़ाव रहेगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी बृहस्पति आपके पांचवें भाव में वक्री हो रहे हैं। बृहस्पति आपके पहले, ग्यारहवें और नौवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोती हो जाएगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मां की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। भाई बहनों से वाद विवाद से बचकर रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

02 December Birthday: आपको 2 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 दिसंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

05 दिसंबर से लगेगा शुभ विवाह पर विराम, 15 को होंगे शुक्र अस्त

अगला लेख