suvichar

मार्च माह में कौन कौन-से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, क्या रहेंगे ग्रह संयोग, होगा क्या असर

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (16:42 IST)
March 2022 planetary change
March 2022 planetary change: मार्च 2022 में बहुत ही अद्भुत पंचग्रही योग के बाद चतुर्ग्रही और त्रिग्रही योग भी बन रहे हैं। मार्च माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आओ जानते हैं कि कौन कौनसे ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, किस तरह के बन रहे हैं ग्रह संयोग और क्या होगा इनका देश दुनिया पर असर।
 
 
वर्तमान के ग्रह गोचर : वर्तमान में मकर राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है, कुंभ राशि में गुरु ग्रह, राहु वृषभ में और केतु वृश्‍चिक में विराजमान है, जो अप्रैल माह में ही राशि परिवर्तन करेंगे। दूसरी ओर सूर्य ग्रह कुंभ में, बुध मकर में, मंगल मकर में, राहु वृषभ में और केतु वृश्‍चिक में विराजमान है। प्रत्येक 30 दिन के अंतराल में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी अपनी राशि परिवर्तन (March 2022 planetary change) करते हैं। इस वर्ष मार्च 2022 में 3 ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।
 
 
ग्रह संयोग : 28 फरवरी से 2 मार्च तक मकर में पंचग्रही योग रहेंगे इसके बाद 7 मार्च तक चतुर्ग्रही योग रहेंगे इसके बाद त्रिग्रही योग रहेंगे। पंचग्रह में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और चंद्र और इसके बाद चंद्र निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे तो चतुर्ग्रही योग रहेंगे, फिर 7 मार्च को बुध निकलकर कुंभ में चलें जाएंगे तो त्रिग्रही योग रहेंगे।

 
1. बुध : मार्च माह में सबसे पहले बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। बुध साल 2022 में 6 मार्च को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 18 मार्च, 2022 को बुध ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएगा। फिर 24 मार्च, 2022 को मीन राशि में गोचर करेगा।
 
2. सूर्य : सूर्य ग्रह ने 13 फरवरी को कुंभ में प्रवेश किया था और अब वह 15 मार्च, 2022 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा।
 
3. शुक्र : शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 31 मार्च, 2022 को सुबह 8:54 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
 
असर : मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से देश-विदेश में हालात बिगड़ेगे। पहाड़ों पर बर्फबारी बड़ जाएगी लेकिन कई देशों में गर्मी से लोग बेहाल होंगे। महंगाई अपने चरम पर होगी। शनि मंगल की युति से देश दुनिया में युद्ध के हालात रहेंगे। कहते हैं कि शनि मकर राशि में न्याय करते हुए गलत कर्म करने वाले को सजा देते हैं। वहीं कुंभ राशि में शुभ कर्मों में लाभदायक फल प्रदान करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी, लाभ और इनकम में वृद्धि होगी। वहीं कर्क, सिंह, कन्या, और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख