Hanuman Chalisa

फरवरी माह में बन रहा है षड्ग्रही योग, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (18:01 IST)
zodiac signs Astrology
zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पांच ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है और साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी राशि में षड्ग्रही योग योग भी बन रहा है। पंचग्रही और षड्ग्रही योग कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ है।
 
 
फरवरी माह के ग्रह योग : ज्योतिषों की गणना के हिसाब से फरवरी महीने के शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में फरवरी महीने के आखिरी दिन में आ जाएंगे। फिर पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है।
 
 
षड्ग्रह योग : वर्तमान में मकर राशि में शनि और बृहस्पति विराजमान है। बीते माह सूर्य और शुक्र का प्रवेश भी मकर राशि में होने से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। 5 फरवरी को वक्री बुध का भी इसमें प्रवेश होगा। इसके बाद 9 फरवरी को रात को चन्द्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे मकर राशि में एकसाथ छह ग्रह शनि, बृहस्पति, सूर्य, शुक्र, बुध एवं चन्द्रमा मौजूद रहेंगे। इससे मकर राशि में षड्ग्रह योग बनेगा जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत दुर्लभ संयोग है।
 
 
अन्य महत्वपूर्ण योग : सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, सूर्य-बृहस्पति से जीवात्मा योग, बृहस्पति-चन्द्रमा से गजकेसरी योग और शुक्र-चन्द्रमा से लक्ष्मी योग बनेंगे। ये सभी शुभ योग हैं। शनि-चन्द्रमा की युति से विष योग, सूर्य-चन्द्रमा से अमावस्या योग बनेगा जो तनाव बढ़ाने वाले योग हैं, लेकिन इस पूरे षड्ग्रह योग में सबसे अच्छी बात ये है के चारों शुभ ग्रह (बृहस्पति, शुक्र, बुध, चन्द्रमा) एकसाथ आ गए हैं।
 
 
इन 3 राशियों के लिए शुभ : उपरोक्त योग मेष राशि, वृषभ राशि और मीन राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक माना जारहा है। इस योग से आपके आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और उत्तम प्रगति के योग बनेंगे।
 
 
इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान : उपरोक्त योग के चलते धनु राशि, कुंभ राशि और मिथुन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है और घटना दुर्घटना बढ़ सकती है। साथ ही धन हानि होने की संभावना भी बन सकती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

02 March Birthday: आपको 2 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख