जुलाई महीने 2022 में ग्रह नक्षत्र के राशि परिवर्तन पर एक नजर

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2022 (15:39 IST)
July 2022 planetary change: जुलाई माह में कुल 5 ग्रहों का गोचर और एक महत्वपूर्ण ग्रह की वक्री चाल होगी। आओ जानते हैं जुलाई माह 2022 के ग्रह परिवर्तन। उल्लेखनीय है कि इस वक्त अप्रैल माह से ही शनि कुंभ में, गुरु मीन में, राहु मेष में और केतु तुला में गोचर कर रहे हैं। इनका गोचर लंबे काल तक रहता है। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जबकि चंद्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है।
 
 
1. सूर्य (Surya gochar 2022) : सूर्य ग्रह 15 मई 2022 रविवार से वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे मिथुन राशि में गोचर करेगा। सूर्य का गोचर 15 जून 2022, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होगा जहां वाह 16 जुलाई 2022, तक रहेगा और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई, 2022 की रात 11:11 बजे होगा। 
 
2. मंगल (Mangal gochar 2022) : मंगल ग्रह 17 मई को 2022 की सुबह 9:52 बजे से मीन राशि में गोचर कर रहा है जो अब 27 जून, 2022 को सोमवार की सुबह 6:00 बजे मेष राशि में गोचर कर जाएगा। मंगल ग्रह 10 अगस्त को रात्रि 9:32 बजे तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।
 
3. बुध (Budha gochar 2022) : बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है। 10 मई को शाम 5:16 बजे इसी राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो गए थे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। फिर 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं, लेकिन इस बार बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे। इसके बाद बुध का कर्क राशि में गोचर 17 जुलाई, 2022 की सुबह 12:15 बजे होगा।
 
4. शुक्र (Shukra gochar 2022) : शुक्र 23 मई, 2022 की शाम 8:39 बजे से ही मेष राशि में गोचर कर रहा है। अब वह 18 जून 2022 को शनिवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 13 जुलाई, 2022 को सुबह 11:01 बजे होगा।
 
5. शनि (Shani gochar 2022) : शनि ग्रह 29 अप्रैल से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जहां रहकर अब वह 5 जून 2022 को वक्री होने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, शनिवार को सुबह 4:14 बजे होंगे। इसके बाद शनि 12 जुलाई, 2022 की सुबह 10:28 बजे स्वराशि मकर में वक्री होने जा रहे हैं।
 
6. मीन राशि में वक्री गुरु : 29 जुलाई, 2022 दिन शुक्रवार की सुबह 1:00 बजे बृहस्पति ग्रह मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख