शुक्र 14 जनवरी 2022 को होगा उदित, 12 राशियां होंगी प्रभावित

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (15:42 IST)
Venus transit 2022 : 4 जनवरी को धनु राशि में शुक्र अस्त हो गए थे। अब शुक्र 14 जनवरी 2022 की सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर उदय होंगे। शुक्र धनु राशि में वक्री चल रहा है और अब वह 30 जनवरी से मार्गी होगा। आओ जानते हैं कि शुक्र के उदय होने पर क्या होगा 12 राशियों का हाल। उल्लेखनीय है कि बृहस्पति की ही भांति शुक्र के अस्त होने पर विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम संपन्न नहीं किए जाते। उदय होने के बाद ही किए जाते हैं।

 
  
मेष (Aries) : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में उदित होंगे। भाग्य में वृद्धि होगी और यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। धन में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन और स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। व्यपार अच्छा रहेगा।
 
वृषभ (Taurus) : शुक्र आपकी राशि के आठवें भाव में उदय होगा तो ऐसे में आपको सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। गलत कार्यों से दूर रहें। पत्नि की सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
 
मिथुन (Gemini) :आपकी राशि के सप्तम भाव में उदय होगा जो आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। व्यापार के लिए यह समय अनुकूल है। लंबी यात्रा के योग बनेगे।
 
कर्क (Cancer) : शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में उदय होगा। ऐसे में आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
सिंह (Leo) : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में उदय होंगे। ऐसे में रिश्तों के बीच की दूरियां कम होगी। शिक्षा और करियर में लाभ मिलेगा। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी बदलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी।
कन्या (Virgo) : शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में उदय होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं।
 
तुला (Libra) : शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में उदय होगा। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। सभी से संबंध मजबूत होंगे। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में आप आगे बढ़ेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
वृश्चिक (Scorpio) : शुक्र आपकी राशि के दूरे भाव में उदय होगा। ऐसे में आप व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में भी शुभ संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ भरपूर मिलेगा। हालांकि आपको जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। मांगलिक कार्यों में जाने का योग बनेगा।
 
धनु (Sagittarius) : शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में उदय होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। दांपत्य जीवन में मथुरता बढ़ेगी। खानपान में परहेज करें अन्यथा कोई रोग हो सकता है। 
 
मकर (Capricorn) : शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में उदय होने वाला है। इसे धन और सेहत संबंधी परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप के खर्च में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी। हालांकि छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
कुंभ (Aquarius) : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में उदय होगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यपार में उन्नति के योग बनेंगे। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
 
मीन (Pisces) : शुक्र आपकी राशि के दशम भाव में उदय होगा। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव दिखने को मिल सकते हैं। आपको अपने कार्य को लेकर गंभीर रहना होगा। सभी से अच्छा व्यवहार रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

19 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

19 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Astrology weekly muhurat: फरवरी के तीसरे सप्ताह का पंचांग कैलेंडर, जानें नए हफ्ते के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल

अगला लेख