khatu shyam baba

दिसंबर 2021 : नए माह के ग्रह परिवर्तन पर एक नज़र

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (10:24 IST)
Grahon Ka Rashi Parivartan December 2021 : दिसंबर माह में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन। इन्हीं में से दो ग्रह दो बार अपनी राशि बदल देंगे। ग्रहों के राशि परिर्तन को बहुत ही महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे धरती की प्रकृति में बदलवा देखे जा सकते हैं। हर वक्त पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। आओ जानते हैं वर्ष के अंतिम माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन पर एक नजर।
 
 
4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन : दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को 1.मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को 2. शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को 3.बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5.सूर्य सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
 
 
1. मंगल ( Mars Zodiac Changes ) : 5 दिसंबर 2021 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा।
2. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
 
3. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 10 दिसंबर 2021 को बुध का वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा।
 
4. सूर्य ( Sun Zodiac Changes ) : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य वृश्कि राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा।सूर्य के धनु में जाने से एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा।
 
 
5. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।
 
6. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा।
 
7. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर 30 दिसंबर को सुबह 9:57 बजे धनु राशि में होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 फरवरी, 2026)

28 February Birthday: आपको 28 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

आमलकी एकादशी पर क्यों करते हैं आंवले की पूजा?

अगला लेख