काला धागा बना सकता है आपको बहुत धनवान, शनिवार को कर डालें यह उपाय

Webdunia
काला धागा बांधने की प्रथा आज की नहीं है, कई सालों से इसे हाथ, पैर, गले और बाजु में बांधा जाता रहा है। मूल रूप से इसे नजर से बचने के लिए बांधा जाता है.. आइए जानें इसके विषय में विस्तार से... 
 
वास्तव में काला धागा बांधने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमें लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए गले में काला धागा बांधा जाता है। दरअसल कुछ लोग काले धागे में भगवान के लॉकेट भी धारण करते हैं इसे बेहद शुभ माना जाता है। 
 
बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग की चीजों का इस्तमाल किया जाता है जैसे काला टीका, काला धागा। काला धागा पहनने या काला टीका लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती। 
 
काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही इससे जुड़ा एक उपाय आपको मालामाल बना सकता है। आप बाजार से रेशमी या सूती काला धागा ले आएं और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को यह काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें।

अब इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। सिर्फ एक छोटे से उपाय से आप जल्दी ही मालामाल बन सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की अपार वृद्धि होगी। शनिवार को जब किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा धारण करे तो वहां ॐ शनये नम: का जाप करते हुए नौ गांठ बांध दें। 
 
वैज्ञानिक तौर पर देखा गया है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। इसलिए काला धागा बुरी नजर व हवाओं को अवशोषित कर देता है। जिसका असर हमारे शरीर को नहीं होता है। यह एक तरह का सुरक्षा कवच बना देता है। शनि दोष से बचने के लिए भी इंसान को काले धागे को पहनना चाहिए। इससे शनि का प्रकोप इंसान पर नहीं पड़ता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख