Hanuman Chalisa

बुधवार, 11 मार्च 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार

Webdunia
11 मार्च 2020 का राशिफल और उपाय... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि भी आशंका है। पहले की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : सुख के साधनों पर व्यय होगा। किसी मामले की चिंता बनी रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी प्रकार से धनहानि की आशंका है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व जुएं से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही हो सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्य में विलंब  हो सकता है। आय बनी रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। नया कार्य मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा कार्य हो सकता है। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लंबी व सुखद हो सकती है। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के रुके कार्यों में गति आएगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यय होगा। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। कुसंगति से बचें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुरानी व्याधि के उठने की आशंका है। काम में विलंब होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : चिड़चिड़ापन रह सकता है। थकान व कमजोरी महसूस करेंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। कारोबार मुनाफे में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या की आशंका है। सावधानी रखें। शरीर कष्ट संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। जल्दबाजी से समस्या बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी प्रकार की बहस में हिस्सा न लें। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

ALSO READ: प्रयाग में स्थित अक्षयवट के 6 चमत्कारिक रहस्य, आप भी देखने जरूर जाएं
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख