राशि अनुसार आजमाएं, शनिवार को ये शुभ उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (00:47 IST)
* शनिवार, 12 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। दौड़धूप अधिक होगी। पुराना रोग उभर सकता है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : तीर्थ दर्शन संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से परेशानी खड़ी होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा मनोरंजक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूछ-परख रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

अगला लेख