Hanuman Chalisa

13 मार्च 2019 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर प्रयास भरपूर करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। जोखिम न लें। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मानसिक ऊहापोह बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : लंबी दूरी की यात्रा सफल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायी रहेगा। जोखिम न उठाएं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक नीति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जोखिम न उठाएं।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि चिंता देगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। लापरवाही से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय नेष्ट है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार की गति धीमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ रहेगा। प्रेम-प्रसंग सुदृढ़ होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका का निवारण होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद की स्थिति को टालें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शोक समाचार की प्राप्ति की संभावना है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में अनावश्यक जोखिम न लें। आय बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : जानिए, इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 मई, 2026)

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

अगला लेख