Hanuman Chalisa

21 मार्च 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर-दुकान व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबारी बड़ा लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। सफलता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नए-नए विचार मन में आएंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट के योग हैं। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर मिल सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जोखिम न लें। व्यापार अच्छा चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धैर्य रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी विशेष वस्तु से भय रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, विशेषकर गृहिणियां सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अतिमुखरता हानि देगी। राजभय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते हैं नए सप्ताह के नए सितारे, जानिए यहां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

गुरुवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

अगला लेख