Hanuman Chalisa

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 : आज इन 4 राशियों को मिलेगी रोमांस में सफलता

Webdunia
Today Rashifal
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। दुष्टजनों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। धनार्जन होगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रोमांस में समय बीतेगा। थोड़े प्रयास करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। मित्रों व रिश्तदारों की सहायता कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। चोट व रोग से बचें। कोई लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी प्रकार से धनहानि की आशंका है। बेवजह विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यय होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। मेहनत अधिक होगी। आय-व्यय बराबर होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति की चिंता रहेगी। कुसंगति से बचें। विवाद में हिस्सा न लें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रयास करते रहें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोमांस में समय बीतेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नए काम मिल सकते हैं। प्रमाद न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। व्यस्तता अधिक रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धर्मस्थान पर दर्शन इत्यादि के योग हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति चिंता हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। शत्रु पस्त होंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोमांस में समय बीतेगा। कोई छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अध्ययन में लगन से कार्य कर पाएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: अगहन मास की ये 10 विशेषताएं आपको नहीं पता हैं...

ALSO READ: मार्गशीर्ष माह में पूजें दक्षिणावर्ती शंख, जानिए विधि एवं शुभ मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख