Hanuman Chalisa

मंगलवार, 3 नवंबर 2020 : आज कई राशियों की यात्रा रहेगी लाभदायक

Webdunia
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधन प्राप्त हो सकते हैं। नए काम मिलने के योग हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। समय पर सभी कार्य होंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। सुख के साधन उपलब्ध होंगे। नए संपर्क बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालक रखें। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। किसी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आलस्य न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पुराने मित्रों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से संतोष रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी सहयोग प्रदान करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त हो सकता है। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी आवश्यक वस्तु का समय पर नहीं मिलने से तनाव होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: Hair Care : बालों को रखना है मजबूत, तो Diet में इन चीजों को करें शामिल

ALSO READ: सुहाग चिन्हों में छुपे सेहत और सुंदरता के लाभ अचंभित कर देंगे आपको

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख