Biodata Maker

5 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मान घट सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी न होगी। कुसंगति से बचें। उत्साह में कमी रहेगी। धैर्य रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- छाता दान करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यय होगा। उत्सावर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लोगों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ कम रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- धार्मिक ग्रंथ दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोनुकूल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार की चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य का अनुभव होगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सहज ही होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। क्रोध न करें। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : परेशानी बढ़ने का समय है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें, लाभ होगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- स्टील का बर्तन दान करें।
 
आज का भविष्य : सगे-संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चींटियों को आटा डालें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। नए लोगों से संबंध बन सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी सब्जी दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृ‍द्धजन मार्गदर्शन देंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

ALSO READ: अक्टूबर 2018 : क्या लाया है यह नया माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख