Festival Posters

7 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : घर में विवाद की स्‍थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्य से यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के मौके मिलते रहेंगे। मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा में जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कर्ज में कमी तथा पूंजी में इजाफा होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त नहीं होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली तिल दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना भलीभांति पूर्ण होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजन मार्गदर्शन तथा सहयोग देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नए काम में सोच-समझकर हाथ डालें। कार्य में बाधा संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। हल्की हंसी-मजाक भारी पड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : बाहरी सहयोग से रुकते काम बनेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजक यात्रा होगी। आनंद से समय व्यतीत होगा। कार्य की अधिकता हो सकती है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।

ALSO READ: 18 अक्टूबर से सूर्य बदलेंगे घर, इन राशियों पर होगा बड़ा असर... जानिए 7 सरलतम उपाय भी...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख