Hanuman Chalisa

8 अगस्त 2019 का राशिफल और उपाय

Webdunia
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवादादि से गंभीर हानि हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रह सकते हैं, धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : वै‍वाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। फालतू बातों पर ध्यान न दें। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्ययवृद्धि होगी। दूर से अच्‍छी खबर नहीं मिलेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। प्रमाद न करें। अध्ययन में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का साथ अच्छा मिलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक होगी। बेचैनी रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। व्यवसाय धीमा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुखमय जीवन गुजरेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार तथा प्रभाव बढ़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय धीमा चलेगा। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। लापरवाही न करें। काम का दबाव बढ़ेगा। आलस्य हावी रह सकता है। लाभ में कमी होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रुका हुआ पैसा हल्के प्रयास से ही मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। सभी कार्य समय पर होने से आत्मसंतुष्टि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय गुजरेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी परेशान व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी न करें। आलस्य हावी रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

ALSO READ: आपको भी पता होनी चाहिए रक्षाबंधन की ये 11 खास पारंपरिक बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख