Dharma Sangrah

8 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 : 12 राशियों के 12 उपाय
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुरानी किसी बड़ी समस्या का समाधान सहज ही मिलेगा। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सम्माननीय व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाद से बचें। आलस्य हावी रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। सामंजस्य बैठाएं। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्नदान करें।
 
आज का भविष्य : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत सफल रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्य की अधिकता से थकान रह सकती है। दूसरों से मतभेद समाप्त होंगे। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धनार्जन होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : लिया हुआ कर्ज समय पर लौटा पाएंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं होगा। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवेक का प्रयोग किसी बड़ी बाधा को दूर कर सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्य का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। राजकीय बाधा दूर होगी। शत्रु शांत रहेंगे। दूसरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नए काम मे जल्दबाजी न करें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। प्रमाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: सर्वपितृ अमावस्या पर करें श्राद्ध के इन 7 नियमों का पालन, अतृप्त आत्माओं को मिलेगा मोक्ष...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

अगला लेख