khatu shyam baba

कैसे होते हैं मेष राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

पं. हेमन्त रिछारिया
* मेष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व जानिए
 
राशियां जातक के व्यक्तित्व का दर्पण होती हैं। जातक का स्वरूप, स्वभाव एवं उसका व्यक्तित्व उसकी राशि एवं राशि अधिपति की स्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। हर राशि के अधिपति ग्रह होते हैं। चन्द्र व सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह 2-2 राशियों के स्वामी होते हैं। राहु-केतु छाया ग्रह होने के कारण किसी राशि के स्वामी नहीं होते।
 
जातक की राशि का निर्धारण जन्म के समय उसके चन्द्रमा की स्थिति से किया जाता है। जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में स्थित होता है वही जातक की राशि होती है। उसी राशि के अनुसार जातक के 'नामाक्षर' (नाम के प्रथम अक्षर) का निर्धारण किया जाता है। 
 
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान करेंगे। इसी क्रम प्रस्तुत है मेष राशि व मेष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि- मेष
स्वामी ग्रह- मंगल
गुणधर्म- चर
तत्व- अग्नि
उदय- पृष्ठोदय
दिशा- पूर्व
स्वरूप- भेड़
 
मेष राशि वाले जातक-
 
जिन जातकों के जन्म के समय चन्द्र मेष राशि में स्थित होता है उनकी राशि मेष होती है। मेष राशि वाले जातक सामान्य कद के व सुगठित शरीर वाले होते हैं। मेष राशि अग्नि तत्व राशि है। इसका स्वामी मंगल है। इसके परिणामस्वरूप मेष राशि वाले जातकों का स्वभाव उग्र व उत्तेजनात्मक होता है। वे शीघ्र ही क्रोध व आवेग से भर उठते हैं।
 
यदि चन्द्र व मंगल पर अशुभ प्रभाव हो तो मेष राशि वाले जातक झगड़ालू व हठी प्रवृत्ति के हो जाते हैं। मेष राशि के जातक आशावादी होते हैं। वे महत्वाकांक्षी भी होते हैं। उन्हें किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना नापसंद होता है। धन संचय के मामले में मेष राशि वाले जातक कम सफल होते हैं। मेष राशि वाले सेना, पुलिस, प्रबंधन, कुश्ती, तकनीकी आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से सफल होते हैं।
 
(क्रमश:)...
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मार्च, 2026)

17 March Birthday: आपको 17 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

अगला लेख