Festival Posters

1 अगस्त से बुध का सिंह राशि में गोचर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (18:29 IST)
Mercury Transit in Leo : 1 अगस्त 2022 सोमवार के दिन बुध ग्रह मिथुन राशि ने से निकलकर सिंह राशि में गोचर करने लगेगा, जहां वह 21 अगस्त तक रहेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन से कुछ पर शुभ और कुछ पर अशुभ असर होगा। जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर करियर और परीक्षा के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुध का गोचर सुध और समृद्धि में विस्तार करेगा। नया कार्य शुरु करने की योजना बनेगी। भूमि या भवन खरीदने का योग बनेगा। मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर यात्रा के योग बनाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नौकरी और व्यापार के लिए भी यह गोचर शुभ है। हालांकि पारिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से सही नहीं है। निवेश करने से बचें। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। बस आपको अपने स्वभाव पर ध्यान देना होगा।
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। आर्थिक हालात कमजोर होंगे। नौकरीपेशा हैं तो समय अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर शुभ है। नौकरी और कारोबार में सपलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक हालात मजबूत होंगे। परिवार में भी खुशियां रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
Budh grah Mercury
8. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। हालांकि करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन औसत रहेगा।
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। 
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले असर देगा। व्यापार में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सतर्कता से काम लेना होगा। निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन औसत ही रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। नौकरी में भी सकारात्मक समय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं है। नौकरी में सतर्क रहना होगा। फालतू के खर्चों पर पाबंदी लगाएं। व्यापार में भी सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर बनाकर रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

Numerology Weekly Horoscope, December 2025: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें 01 से 07 दिसंबर तक आपका भाग्य और भविष्य

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

सभी देखें

नवीनतम

भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर करें इस तरह उनकी पूजा तो कुंडली में गुरु होगा बलवान

04 December Birthday: आपको 04 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 दिसंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab vrishchik rashi upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पंचम का शनि देगा झटका

Karthigai Deepam: कार्तिगाई दीपम क्या है, यह पर्व क्यों मनाते हैं?

अगला लेख