13 जून 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आराम व मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्ति के योग हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। झंझटों से दूर रहें। समस्या खड़ी हो सकती है। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी मामले की चिंता रह सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। कार्य में विघ्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है, सावधानी रखें। किसी शोक समाचार के मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यावसायिक मतभेद बढ़ सकते हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। राजमान के योग हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। मन तथा शरीर में थकान महसूस होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति व रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग के बारे में सावधानी आवश्यक है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी मद में बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक‍ स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। निवेश इत्यादि न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। थकान रह सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का सहयोग रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। किसी उलझन में फंस सकते हैं। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सहयोग से काम बनेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। आत्मिक शांति रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर युवा वर्ग लापरवाही न करें। भागदौड़ अधिक होगी। बनते कामों में देरी होने से तनाव रहेगा। बहस करने से बचें। धन तथा मानहानि हो सकती है। आय बनी रहेगी।

ALSO READ: जून 2019 में वाहन खरीदने के मंगलमयी मुहूर्त जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

15 मई 2024 : आपका जन्मदिन

15 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

अगला लेख