Hanuman Chalisa

बुधवार, 29 अप्रैल 2020 : दिन को शुभ बनाना है तो पढ़ें 12 राशियों के 12 सरल उपाय

Webdunia
क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्जन के मौके मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : काम में मन नहीं लगेगा। निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम मिलेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख