29 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। कोई पुरानी व्याधि उभर सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अधिक बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। हड्डी की समस्या हो सकती है। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों की जवाबदारी न लें। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आत्मविश्वास बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता कम होगी स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। आय में अनुकूल वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का निवारण सहज ही होगा। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में प्रतिद्वंद्विता कम होगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुरानी व्याधि उभर सकती है। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से हानि होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। अकारण चिड़चिड़ापन रहेगा। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश में जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। चिंता रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। चोट व रोग से कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी विवाद से छुटकारा मिलेगा। आय बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना बनेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। आलस्य न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बोलचाल में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यस्तता रहेगी। सोच-समझकर निर्णय लें। अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय समस्या दूर होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर-बाहर अशांति रह सकती है। धैर्य से कार्य करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी का व्यवहार समझ से परे रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विवाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद से क्लेश होगा। स्नायु विकार हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सुख-शां‍ति बनी रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। वरिष्ठजन सहयोग तथा मार्गदर्शन देंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति होगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। विवेक से कार्य करें। पठन-पाठन में मन लगेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ मिलेगा। जोखिम न उठाएं।

ALSO READ: आपका जन्म 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख