कैसा होगा जनवरी 2019, जानिए अपनी-अपनी राशि

Webdunia
1-:मेष राशि- 
 
जनवरी माह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है जिसके अन्तर्गत अनेक समस्या उत्पन्न होगी लेकिन उनका निदान भी होता रहेगा। आमदनी के साथ साथ खर्चा भी बना रहेगा, व्यापारिक कार्यों में अधिक से अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी कम लाभ मिलेगा लेकिन पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी जो धन से ज्यादा अमूल्य है। माह की 6,7,16 17, 24,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
2-: वृषभ राशि-
 
जनवरी माह आपको मध्यम फल मिलने का संकेत देता है। इष्टमित्रों के नि:स्वार्थ सहयोग से आप व्यापारिक उन्नति की ओर बढ़ सकते हैं। दिनचर्या सुव्यवस्थित होने पर मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। माह की 8,9,10,18,22,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
3-: मिथुन राशि-
 
जनवरी माह में धनोपार्जन व स्वजनों से प्रेम व्यवहार संबंधी विकास के संकेत मिलते हैं। सरकारी सहयोग की वृद्धि के कारण आर्थिक स्थिति का विकास हो सकता है और आजीविका हेतु चल रहे प्रयास पूर्ण होने की संभावना है। माह की 2,5,6,10,11,15,16,25,26 तारीखों में सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
4-: कर्क राशि -
 
जनवरी माह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से कार्य करने पर सफलता दायक होगा। अपने कर्मक्षेत्र को लेकर प्रयत्नशील रहें| संतानपक्ष से मनमुटाव हो सकता है लेकिन इष्टमित्रों के सहयोग से धन व सुख साधन मिलने के संकेत मिलते हैं। माह की 4,5,14,15,23 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा।
 
5-: सिंह राशि-
 
जनवरी माह में खर्चों की अधिकता मानसिक असंतोष पैदा कर सकती है लेकिन पारिवारिक दायित्व की सामान्य पूर्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार होगा जो सर्व सुखों में प्रथम सुख है। स्वस्थ शरीर होने पर अहंकार के तहत कलह बढ़ सकती है धैर्य रखें। माह की 7,8,17,18,25,26 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
6-: कन्या राशि -
 
जनवरी माह में जीवन का प्रत्येक कार्य बड़े ही पराक्रम व मेहनत के साथ सम्पन्न हो सकते हैं। महिला द्वारा किया गया सहयोग आपके कर्मक्षेत्र में स्थिरता ला सकता है। अच्छी संगत व अंत: का धर्म पालन करने पर सर्वसुख की प्राप्ति संभव है। माह की 7,8,10,17,19 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
7-: तुला राशि- 
 
जनवरी माह में विद्वानगणों से परामर्श लेना हितकारी होगा,जिससे आत्मबल की बढ़ोत्तरी होगी, आजीविका में विस्तार होगा, नई दिशा और दशा की संभावना बनती है लेकिन मान सम्मान में कमी आने के योग भी बनते हैं। माह की 1,2,10,11,17,18 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
8-:वृश्चिक राशि-
 
जनवरी माह में धन का सदुपयोग करें और धन के दुरुपयोग से बचें। मकान, वाहन आदि खरीद-बिक्री के कार्य संभवतः हो सकते हैं। इष्टमित्र व ख़ानदान के कुछ लोग मानसिक दु:ख दे सकते हैं। माह की 2,4,8,15,16,20,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
9-: धनु राशि- 
जनवरी माह आपके लिए सामान्य फल कारक है, शत्रुभय और कर्जा लेने -देने से बचें, कर्मक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत भी हैं। सम्मान में वृद्धि और चिंतित कार्य में संभवतः सफलता मिल सकती है। माह का 6,7,8,16,17,14,25 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा।  
 
10-:मकर राशि-
 
जनवरी माह आपके लिए अत्यधिक क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें तो कर्जा लेने-देने से जुड़ी समस्या का निदान हो सकता है। माह के मध्य में पत्नी की सलाह से चलने पर सफलता मिल सकती है। माह की 4,5,12,13,14,20 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
11-:कुंभ राशि- 
 
जनवरी माह में आर्थिक व सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में उन्नति का योग बनता है लेकिन अपने से अधिक अनुभवी लोग के सम्पर्क में रहना अति आवश्यक है नहीं तो भ्रमित होने के कारण नुकसान भी हो सकता है। माह की 2,3,11,12,14,22,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 
 
12-:मीन राशि-
 
जनवरी माह में कुटुंब और समाज द्वारा मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, व्यापार हेतु नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे जिसके कारण दौड़-भाग बढ़ सकती है। धैर्य रखें और लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। माह की 2,3,4,12,13,22,29 तारीखों को सतर्कता बरतें अच्छा होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख