Hanuman Chalisa

5 राशि वाले कभी न करें Love Marriage, Life & Relation में आएगी परेशानी

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (15:23 IST)
Zodiac Signs Astrology : ज्योतिष मान्यता के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें प्रेम-प्यार की बातों की बजाए प्रेक्टिकल बातें ज्यादा समझ में आती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनके मन में किसी के प्रति प्रेम नहीं होता है। प्रेम तो रहता है परंतु वे लाइफ में उससे ज्यादा महत्व परिवार को देते हैं या अपने करियर को। आओ जानते हैं कि ऐसी कौनसी राशि वाले हैं जिनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें प्रेम- प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
 
 
मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। यह जितने भावुक होते हैं उतने की समझदार भी। परंतु यदि मंगलबद है तो इन्हें प्रेम में असफलता ही हाथ लगती है। यह प्रेम करना और प्रेम पाना तो जाते हैं परंतु इन्हें प्रेम विवाह के बजाए अरेंज मैरिज को महत्व देना चाहिए। क्योंकि अधिकतर मौकों पर इनका चयन गलत हो सकता है या इन्हें रिश्तों को निभाने में परेशानी आती हैं क्योंकि ये हमेशा गलत समझ लिए जाने के शिकार हो जाते हैं। हालांकि ये थोड़े से जिद्दी भी होते हैं।
 
 
मिथुन : यह राशि बुध की राशि है। इस राशि के लोगों को जीवन में प्रेम करने के कई मौके आते हैं परंतु जब ये किसी के साथ रिश्तों में जाते हैं तो ज्यादा भावुक हो जाते हैं और उसके चलते करियर, नौकरी और परिवार पीछे छुट जाता है। हालांकि ये अच्छे कपल जरूर बनने की क्षमता रखते हैं। फिर भी यदि इन्हें चीजों को बेलेंस करना नहीं याद है तो प्रेम विवाह में परेशानी खड़ी होगी।
 
कर्क : यह चंद्र की राशि है। इस राशि के जातक भी बड़े चंचल मन के होते हैं। ये लोग बहुत जल्दी से किसी के भी साथ रिलेशन में जा सकते हैं परंतु रिश्तों के सफल होने की गारंटी नहीं है क्योंकि ये भावनात्मक रूप से किसी से भी जुड़ने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं। इनका किसी एक चीज पर फोकस नहीं होता है। ऐसे में प्रेम संबंध या विवाह इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
 
 
सिंह : सिंह राशि सूर्य की राशि है। इस राशि के जातक बहुत ही प्रेक्टिकल होते हैं। इनका फोकस करियर, नौकरी और तरक्की पर ज्यादा रहता है। गलती से यदि ये किसी के साथ रिलेशन में चले जाते हैं तो फिर पार्टनर को उनके हिसाब से ही चलना होगा। यदि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। ये अपने सिद्धांत पर अडिग रहते हैं। हालांकि ये थोड़े से जिद्दी भी होते हैं।
 
तुला : इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र तो प्रेम का ही प्रतीक है, परंतु इस राशि के जातक जितनी जल्दी रिलेशन में रहना जानते हैं उनती ही जल्दी वे करियर में भी आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि इनके लिए इनका करियर ही सबसे ज्यादा महत्व रखता है। सुख, संपत्ति और धन इनके जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उसी के साथ ये प्रेम पाना भी चाहते हैं। इनकी महत्वकांक्षा ही कई बार इनके लिए मुसीबत का कारण बन जाती है।

डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारी प्रचलित मान्यता पर आधारित है। इसकी सत्यता और सटीककता के संबंध में संबंधित क्षेत्र के ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

अगला लेख