Hanuman Chalisa

शनि की राशि में उदित हुए बुध, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (15:17 IST)
Mercury rise transit in Capricorn: 4 फरवरी को बुध ग्रह करीब 09 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले 15 जनवरी से बुध ग्रह मकर राशि में वक्री चाल में थे। 17 जनवरी 2022 को बुध मकर राशि में अस्त होकर 29 जनवरी को उदय हुए हैं। 6 मार्च से बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेगा। आओ जानते हैं बुध के मकर राशि में उदय होने पर 12 राशियों पर प्रभाव।
 
 
बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा। 15 जनवरी 2022 को वक्री चाल चलेगा, 17 जनवरी को अस्त होगा, 29 जनवरी को उदय होगा, 4 फरवरी को मार्गी हो जाएगा और 6 मार्च को राशि परिवर्तन करके यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 27 से 28 दिन में एक राशि में रहते हैं, लेकिन इस बार बुध ग्रह मकर राशि मे 68 दिन तक रहेंगे।
 
 
1. मेष राशि (Aries) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए फायदेमंद है जो आय में वृद्धि करेगा और निजी जीवन में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यपार में लाभ होगा। 
 
2. वृषभ राशि (Taurus) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए लाभदायक है। इससे नौकरी और करियर में लाभदायक है। आपको अपने जीवनसाथी से सामांजस्य बिठाकर चलना होगा। जिम्मेदारियों को समझना होगा।
 
3. मिथुन राशि (Gemini) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए भाग्य को जागृत करने वाला सिद्ध होगा। हर कार्य में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में सफलता, नौकरी में पदोन्नति और व्यपार में उन्नति देखने को मिल सकती है। 
 
4. कर्क राशि (Cancer) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। नौकरी और व्यापार में रुकावट पैदा कर सकता है। आर्थिक तंगी व दिक्कतों से दो-चार होना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. सिंह राशि (Leo) : बुध आपकी राशि के सातवें भाव से गोचर करेगा जो दांपत्य जीवन के लिए लिए ठीक नहीं है परंतु नौकरी या व्यापार में लाभ होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
 
6. कन्या राशि (Virgo) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए सामान्य है। करियर और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। व्यापार में इच्छानुसार लाभ व मुनाफ़ा नहीं हासिल होगा। 
 
7. तुला राशि (Libra) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए सकारात्मक है। जिससे करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यपार में धन लाभ होगा। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है जिसके चलते इससे आपको आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में भी चुनौतिभरा समय रहेगा। 
 
9. धनु राशि (sagittarius) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए ठीक है। यह नौकरी और व्यावसाय के लिए शुभ है। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
 
10. मकर राशि (Capricorn) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए ठीक है जिसके चलते अच्छा लाभ मिलने साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। नए व्यापारों में भी निवेश करने के मौके मिलेंगे जिससे आपको मुनाफा मिलने के योग बनेंगे।
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए मिलेजुले परिणाम वाला है। नौकरी और व्यापार में आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। इच्छानुसार कार्य नहीं होगा। जीवनसाथी का ध्यान रखना होगा।
 
12. मीन राशि (Pisces) : बुध ग्रह का उदय होना आपकी राशि के लिए ठीक है। इस दौरान पर्याप्त सफलता प्राप्त नहीं होगी। नौकरी को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापार में इच्छानुसार मुनाफा नहीं होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख