Hanuman Chalisa

1 अगस्त को बुध का सिंह राशि में प्रवेश, इस राशि परिवर्तन से किसका चमकेगा भाग्य किसे होगा क्लेश

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (13:27 IST)
budh grah ka singh rashi mein pravesh : 1 अगस्त 2022 सोमवार के दिन बुध ग्रह मिथुन राशि ने से निकलकर सिंह राशि में गोचर करने लगा है। बुध ग्रह हमारे जीवन में व्यापार, नौकरी और बुद्धि को प्रभावित करता है। 21 अगस्त तक उसका सिंह राशि में प्रभाव रहेगा जिसके चलते 7 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे और 5 पर होगा मिलाजुला असर।
 
 
7 राशियों के चमकेंगे भाग्य :
1. मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर करियर और परीक्षा के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुध का गोचर सुध और समृद्धि में विस्तार करेगा। नया कार्य शुरु करने की योजना बनेगी। भूमि या भवन खरीदने का योग बनेगा। मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर यात्रा के योग बनाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नौकरी और व्यापार के लिए भी यह गोचर शुभ है। हालांकि पारिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। बस आपको अपने स्वभाव पर ध्यान देना होगा।
 
5. तुला राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर शुभ है। नौकरी और कारोबार में सपलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक हालात मजबूत होंगे। परिवार में भी खुशियां रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
 
6. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। हालांकि करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन औसत रहेगा।
 
7. धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। 
5 राशियों पर रहेगा मिलाजुला प्रभाव :
1. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से सही नहीं है। निवेश करने से बचें। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। आर्थिक हालात कमजोर होंगे। नौकरीपेशा हैं तो समय अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले असर देगा। व्यापार में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सतर्कता से काम लेना होगा। निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन औसत ही रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
4. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। नौकरी में भी सकारात्मक समय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं है। नौकरी में सतर्क रहना होगा। फालतू के खर्चों पर पाबंदी लगाएं। व्यापार में भी सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर बनाकर रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख