dipawali

Shani guru Gochar 2025: वर्ष 2025 में गुरु और शनि का परिवर्तन, 6 राशियों की जिंदगी को पलट कर रख देगा

Astrosage : वर्ष 2025 में शनि और बृहस्पति के राशि परिवर्तन से होगा 6 राशियों के जीवन मे बड़ा बदलाव

WD Feature Desk
शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (16:39 IST)
Shani guru Gochar 2025
Saturn transit in Pisces 2025: इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 29 मार्च 2025 को कुंभ से निकलकर वे बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद 14 मई 2025 से गुरु ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में 3 गुना अतिचारी हो रहे हैं। शनि और गुरु के इस परिवर्तन से 6 राशियों की जिंदगी पलट जाएगी। सबकुछ अच्छा ही अच्छा होगा।ALSO READ: Shani Gochar : क्रूर ग्रह शनि करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
 
1. मेष राशिः आपके लिए गुरु और शनि का राशि परिवर्तन बेहद शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में अप्रत्याशित सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। वर्ष 2025 आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।
 
2. सिंह राशि : 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने और गुरु के मिथुन में जाने से आपको फायदा मिलेगा। आपको सभी तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हो जाएगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो अप्रत्याशित तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या व्यापार का विस्तार करें।
 
3. तुला राशि : 2025 में शनि के मीन में और गुरु के मिथुन में जाने से आप पर दोनों की कृपा बरसेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन प्राप्त करने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपके सितारे बुलंदी पर होंगे। व्यापार में अच्छी प्रगति और मुनाफा मिल सकता है। परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
 
4. वृश्चिक राशि : 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने और गुरु के मिथुन में जाने से दोनों के बुरे प्रभाव से राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। यदि कर्म अच्‍छे रहे तो शनिदेव आपको भरपूर आशीर्वाद प्रदान करेंगे जिसके चलते नौकरी और व्यापार में आपकी तरक्की बेहतरीन होगी। गुरु की कृपा से परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेगी। मनचाहे कार्य सफल होंगे।ALSO READ: Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
 
5. मकर राशि : 2025 में शनि के मीन और गुरु के मिथुन में जाने से आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में सभी तरह के अटके या बिगड़े कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने लगेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आत्म विश्‍वास भी बढ़ जाएगा। अचानक से अपार धन लाभ मिलेगा। कारोबार करने वाले जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही फायदे वाला साल साबित होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।
 
6. मीन राशि : आपकी राशि के लिए गुरु और शनि का आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य अच्‍छे से संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा नौकरी में उन्नति करते जाएंगे और व्यापार में मन मुताबीक लाभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025: करवा चौथ को बन रहा सिद्धि योग और शिववास योग, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्टूबर, 2025)

10 October Birthday: आपको 10 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2025: दिवाली की रात छिपकली देखना शुभ या अशुभ

Karva Chauth 2025: ये है करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने का सबसे शुभ मुहूर्त, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

अगला लेख