30 साल बाद शुक्र का शनि की राशि कुंभ में गोचर और युति का 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

WD Feature Desk
Saturn Venus Conjunction 2024: 7 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह शनि की कुंभ राशि में गोचर 30 साल बाद 7 मार्च से शनि और शुक्र की युति बनेगी। इस गोचर और युति का सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर पड़ेगा। आओ जानते हैं कि आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव।
 
1. मेष राशि : आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग प्रबल है। पदोन्नति भी होने की संभावना है। अचानक से धनप्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। 
 
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के दशम भाव में इस युति के बनने के कारण कार्यक्षेत्र में चारों ओर से सफलता प्राप्त होगी। फिर चाहे नौकरी हो या व्यापार आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवारिक सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
 
3. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का नौवें भाव में गोचर हो रहा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय के नए सोर्स प्रारंभ होंगे और आपके प्रयासों का फल मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म और दान पुण्य के कार्य करते रहें। 
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में इस युति को सही नहीं मान जा सकता। घटना-दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. सिंह राशि : आपकी कुंडली के दसवें और तीसरे भाव के स्वामी सातवें भाव गोचर साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार करेगा। नौकरीपेशा जातकों को ढेरों अवसर प्राप्त होंगे और सेहत में सुधार होगा।
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शनि और शुक्र की युति मिलेजुला असर देगी। जीवनसाथी की सेहत का और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
shukra grah ka rashi parivartan
7. तुला राशि : आपकी कुंडली के पंचम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते करियर और नौकरी में खूब तरक्की के मौके मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी बचत बढ़ जाएगी। आप नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र और शनि की युति मिलेजुले परिणाम दे सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मानसिक बेचैने बढ़ सकती है। सेहत का ध्‍यान रखना होगा।
 
9. धनु राशि : कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। बड़े आधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो उच्च लाभ की संभावना है। कुल मिलाकर इस समय कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्‍की मिलने की संभावना है।
 
10. मकर राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का दूसरे भाव में गोचर होगा। आपकी बचत में वृद्धि होगी। नौकरी में वेतनवृद्धि के साथ ही पदोन्नति की संभावन प्रबल है। आपकी वाणी में मधुरता आएगी जिसके चलते संबंधों में सुधार होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। 
 
11. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के लग्न भाव में इस युति के बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफलता के सारे  मार्ग खुल जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी और व्यापार में तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और आप संपन्‍न जीवन जिएंगे।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति सही नहीं मानी जा सकती है। आपको अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में सतर्कता से कार्य करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Aaj Ka Rashifal: 20 मई 2024 का दैनिक राशिफल, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

अगला लेख