3 से 9 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। कहीं बाहर घूमने जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। रोमांटिक स्तर पर किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। जो लोग जॉब बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए आगे बढ़ने का सही मौका हो सकता है। किसी उलझे पारिवारिक मामले को बहुत धैर्य के साथ ठीक करने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कार्यस्थल पर किसी कन्फ्यूजन की संभावना है, इसे समय रहते ठीक कर लेना जरूरी होगा। जब तक किसी चीज को अपनी आंखों से न देख लें, किसी और पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। व्यापारियों के लिए दिन बहुत फायदेमंद रहने की संभावना है। शादीयोग्य लोगों की बात बनने की उम्मीद है, जल्द ही बंधन में बंध सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आप अपने प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जिसे आप प्यार करते हैं, अपने लिए उसके दिल में भी जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आपके प्रतिकूल रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोग नई जगह पर शिफ्ट हो सकते हैं। बीमार चल रहे हों अब राहत महसूस होने के संकेत हैं। सड़क यात्रा के समय सावधानी बहुत जरूरी होगी। छीना-झपटी का शिकार हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
कार्यस्थल पर बेवजह की बहस में पड़ने की संभावना है। कोई काम पूरा नहीं होने के कारण पीछे धकेले जा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ जाने से तनाव में रहने के संकेत हैं। घर में बात बिगड़ने वाले किसी मुद्दे को छेड़ना सही नहीं होगा अन्यथा स्थिति बहुत खराब हो सकती है। यदि आप सचेत नहीं रहेंगे तो बेवजह के खर्च में पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सबकुछ अच्छा चलते रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपका कोई सहकर्मी पेशेवर स्तर की गलतफहमी को दूर करने में मददगार हो सकता है। घर को ठीक करने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। आपके दिमाग में जो कन्फ्यूजन चल रहा है, उसे तत्काल स्पष्ट कर लेना बहुत जरूरी है। शादी-ब्याह के मामले में आप नाखुश नजर आ सकते हैं। किसी कॉन्फिडेंशियल चीजों को छुपाकर रखना जरूरी होगा। शॉपिंग का जुनून जेब पर भारी पड़ने वाला है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का भूरा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
परिवार के साथ बाहर जाकर दिल खोलकर मस्ती करने का मजा ले सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपके प्रदर्शन की तारीफ होने की उम्मीद है। किसी पेंडिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बाहरी श्रम से मदद ली जा सकती है। आर्थिक स्तर पर मजबूती बने रहने की संभावना है। फिटनेस को लेकर जुनूनी लोग नई एक्सरसाइज आजमा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
परिवार में शांति बने रहने से आप सुकून का अनुभव करेंगे। पेशेवर स्तर पर स्थिति आपके प्रतिकूल रहने की संभावना है, सावधान रहें। बड़े सपने रखने वाले विद्यार्थियों को अपनी मेहनत दुगनी करने की जरूरत है। कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। खाने को लेकर थोड़ा परहेज रखने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिसके आकर्षण में पड़ सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने विचार सीनियर के सामने रखने में आप खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। बीमार चल रहे लोगों की चिंता बढ़ने की आशंका है। परिवार में कुछ विषम परिस्थिति उत्पन्न होने वाली है। नई जगह तलाश करने में परेशानी आने की संभावना है।
 
शुभ अंक 5
शुभ रंग : पैरोट ग्रीन
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
एक्टर या मॉडल बनने की तमन्ना रखने वालों को सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी पुरानी बात को लेकर प्रेमी के साथ बहस हो सकती है। आमदनी के मामले में किस्मत आपके साथ रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपकी जरूरत के समय लोगों का साथ मिल जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। आप अपने धैर्य और लगन की बदौलत पेशेवर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। लीगल केस के मामले में फंसे लोगों की जीत होने की संभावना है। किसी रिश्तेदार से मिलने शहर से बाहर जाना काफी रोमांचक अनुभव रहने वाला है। लवर आपके प्रति बेहद जिम्मेदार नजर आएगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कोई महत्वपूर्ण काम करने के लिहाज से दिन सही नहीं है। नकारात्मक सोच हावी रहेगा जिससे चीजें और बिगड़ सकती हैं। जिन लोगों को अपने बॉस से तारीफ की उम्मीद थी उन्हें निराशा होने की संभावना है। जिन लोगों को वर्तमान दिनचर्या से दिक्कत हो रही है, वो इसे बदलने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आलस और टालमटोल आपके फिटनेस रूटीन को खराब कर सकता है। आप अपनी लीडरशिप के गुण के कारण जगह बनाने में सफल रहेंगे। जिन लोगों के पास विशेष ट्रेनिंग है, वे अच्छी नौकरी की उम्मीद रख सकते हैं। वित्तीय स्तर पर किसी अन्य की सलाह मानें, ऐसा जरूरी नहीं है। हां, सबकी सुनकर अपना फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर माहौल थोड़ा खराब रहने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा

ALSO READ: कहीं आपकी राशि सर्पधर या समुद्री नाग तो नहीं, जानिए रहस्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख