साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अप्रैल): क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Astrology Weekly 2020
 
 मेष -
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर अपने आत्मविश्वास के चलते सफलता पाने में कामयाब होंगे। आप यकीन करें या नहीं लेकिन परिवार का कोई सदस्य आपको अपनी प्रेरणा मानता है और आपका ही अनुसरण करता है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
 
उपाय- मंगलवार का व्रत करें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 


वृषभ-
 
करियर के लिए समय अच्छा है। इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। व्यक्तिगत तौर पर कोई महत्वपूर्ण विचार पूरे परिवार के लिए खुशियां लेकर आएगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय- प्रतिदिन किसी मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 

मिथुन-
 
आपके अंदर नेतृत्व करने और लोगों को समझने की अद्भुत क्षमता है। इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कमीशन और रॉयल्टी का काम करने वालों को धनलाभ होगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय- अपने बाएं हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैज
 

कर्क-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। महत्वपूर्ण लोग एक खास वर्ग के लिए किसी भी चीज में निवेश करने के लिए तैयार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
 
उपाय- मां दुर्गा की पूजा और पाठ करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 

सिंह-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। सभी आपके काम की सराहना करेंगे जिसके चलते आप काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रॉपर्टी की डील के हो जाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय- मदिरा और नॉनवेज का सेवन न करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे
 

कन्या-
 
करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र आप ही रहेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
 
उपाय- काले घोड़े की नाल का छल्ला दाहिने हाथ की मध्यमा में पहनें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ग्रे
 

तुला-
 
करियर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर सुस्त माहौल का असर आपकी न्यायिक क्षमता पर भी पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए यह हफ्ता काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता काफी सुखद रहेगा।
 
उपाय- प्रतिदिन मंदिर जरूर जाएं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : वॉयलेट
 

वृश्चिक-
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर तरक्की और धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे प्रोजेक्ट को करने के लिए हामी भरें, जो पूरे परिवार के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल चल रहा है।
 
उपाय- प्रतिदिन सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 

धनु-
 
करियर के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कार्यों को किसी सीनियर्स की मदद से पूरा कर पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य जरूरत के समय आपकी काफी मदद करेगा। धन संबंधित कामों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आय के नए साधन खुल सकते हैं।
 
उपाय- गुरुवार का व्रत करें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
 

मकर-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपनी लगन और मेहनत के चलते धनलाभ होने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। 
 
उपाय- दूध में चीनी मिलाकर बरगद पर चढ़ाएं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 

कुंभ-
 
करियर के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके साथ काम करने वाले सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। अपने अच्छे व्यवहार के चलते परिवार के साथ कुछ प्यारभरे पल बिताएंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। एक से अतिरिक्त माध्यम से धन कमाने को मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता महत्वपूर्ण साबित होगा। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

उपाय : शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैज
 

मीन-
 
करियर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर क्षणिक आवेग में किया गया कोई काम उल्टा पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधित कामों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। किसी डील को करने से आय के नए स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
 
उपाय- घर से निकलने से पहले कुछ मीठा जरूर खाएं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मेजेंटा


ALSO READ: उत्तर कांड रामायण में क्या है, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 लोग रहेंगे 1 माह तक परेशान

31 मई, महीने के आखिरी दिन का दैनिक राशिफल, जानें क्या लिखा है 12 राशियों के नसीब में

31 मई 2025 : आपका जन्मदिन

31 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

शुक्र का मेष राशि में गोचर, जानिए 4 राशियों का राशिफल

अगला लेख