suvichar

शनि यदि है आठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (10:42 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां आठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यह घर शनि का मुख्यालय माना जाता है, लेकिन यदि बुध, राहु और केतु जातक की कुंडली में नीच के हैं तो शनि बुरा परिणाम देगा। जातक दीर्घायु होगा लेकिन उसके पिता की उम्र कम हो सकती है और जातक के भाई एक-एक करके शत्रु होंगे।
 
 
5 सावधानियां :
1. जुआ, सट्टा, शराब, वैश्या से संपर्क और ब्याज आदि न करें।
2. मकान बनाने से पहले किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को कुंडली दिखाएं।
3. भाई एवं बहनों से झगड़ा ना करें।
4. झूठ बोलना और झूठी गवाही देना वर्जित है।
5. घमंड को छोड़कर विनम्रता का पालन करें।
 
 
क्या करें : 
1. नित्य प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हीं की भक्ति करें।
2. किसी पत्थर या लकड़ी के आसन पर बैठ कर ही स्नान करें।
3. नहाते समय पानी में दूध डाकर ही नहाएं।  
4. पांच शनिवार को छाया दान करें।
5. अपने साथ चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।
6. चांदी का एक आयताकार टुकड़ा जमीन में गाड़ दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख