chhat puja

Weekly Horoscope (30 अगस्त से 5 सितंबर): कई राशियों के लिए सुखद है सितंबर का पहला सप्‍ताह

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Weekly Horoscope 2021
 

साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त- 5 सितंबर 2021) 
 
 
मेष-
 
धन संबंधित मामलों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अचानक धन कमाने के अवसर मिलने की संभावना है। पढ़ाई में इस सप्ताह आपका प्रदर्शन काफी अच्छा साबित होगा। सोने और ज्वेलरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। इस समय परिवार में किसी को आपके सहयोग की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों को मजबूत करने लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं।
 
उपाय- शिवलिंग पर लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का नीला

वृषभ-
 
विदेश से कोई रिश्तेदार उपहारों के साथ आपसे मिलने आ सकता है जिससे मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे। करियर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को अपने अनुकूल करने के लिए चालाकी और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होगी। पढ़ाई में आने वाली समस्याओं के जटिल बनने से पहले समाधान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह सप्ताह सेहत के लिहाज से संतोषजनक रहेगा।
 
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा

मिथुन-
 
पढ़ाई में वांछित प्रदर्शन के लिए आपको कठिन मेहनत की आवश्यकता होगी। परिवार के साथ समय बिताने से आपको अपार संतुष्टि मिलेगी। सेहत को लेकर समय कठिन रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई-न-कोई समस्या हो सकती है, सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है, इसलिए अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताकर संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। इस हफ्ते आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ होने की संभावना है।
 
उपाय- हरी चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- टरक्वॉइश

कर्क-
 
करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। इस सप्ताह करियर में आप वो सब हासिल करने में कामयाब होंगे, जो आपने तय किया है। अपने बारे में किसी की टिप्पणी के चलते सोचने को मजबूर हो सकते हैं। कुछ अवसर जिनका आप लंबे से इंतजार कर रहे हैं, उनके मिलने में अभी समय लग सकता है इसलिए धैर्य बनाए रखें। आपके साथी द्वारा किया गया वादा निभाने के कारण आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह अपना वाहन किसी को देकर आपकी उसकी मदद कर सकते हैं।
 
उपाय- सफेद रंग की चीजों का दान करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लेमन

सिंह-
 
प्रेम की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे व किसी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इस हफ्ते किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने की संभावना है। इस सप्ताह किसी प्रॉपर्टी के विशेष मामले को लेकर की गई बातचीत आपके रुख को स्पष्ट कर सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखकर अच्छी सेहत का आनंद उठाने में सफल होंगे। धन की हानि की आशंका है।
 
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रस्ट

कन्या-
 
इस सप्ताह आप अपने प्रयासों से वित्तीय मामलों का संतोषजनक समाधान करने में सफल होंगे। सेहत से जुड़े किसी व्यायाम को करने से संतुष्टि मिलेगी। घर पर अनावश्यक तनाव से बचने के लिए समय रहते जीवनसाथी के मूड को ठीक करने की कोशिश करें। किसी नई जगह जाते समय रास्ता भटकने की आशंका है इसलिए सतर्क रहें। किसी निर्णय को लेने से पहले दूसरों की सहमति जरूर ले लें।
 
उपाय- 'ॐ गं गणपतये नम:' का जाप करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

तुला-
 
धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से चली आ रहीं आर्थिक समस्याओं के जल्द ही दूर होने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से जल्द छुटकारा मिलने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर किसी ऐसे मुद्दे को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा जिसे लेकर आप काफी चिंतित महसूस कर रहे हैं। विदेश से संबंधित कोई असाइनमेंट मिल सकता है जिसके चलते आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ावा होगा।
 
उपाय- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- मेजेंटा

वृश्चिक-
 
प्रेम और धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह रोमांचक रहेगा। जीवन में पुराने प्यार के वापस आने से उत्साहित महसूस करेंगे। अति हर चीज की बुरी होती है, अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें।
 
उपाय- मंगलवार का व्रत करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पर्पल

धनु-
 
कॉर्पोरेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को नए मौके मिलने की संभावना है। इस सप्ताह धन संबंधित मामलों को लेकर जागरूक होंगे और कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए पैसे बचाने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर ये सप्ताह अच्छा साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम या कुछ शारीरिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं।
 
उपाय- नियमित विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीच

मकर-
 
इस समय आप अपने करियर को लेकर काफी फोकस हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने का हर मुमकिन प्रयास करेंगे। अच्छे वित्तीय प्रबंधन के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस सप्ताह सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा चीजों को करने के कारण सेहत के प्रति लापरवाह हो सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
 
उपाय- शनि चालीसा या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी

कुंभ-
 
इस सप्ताह किसी सौदेबाजी को करने में आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए एकाग्रता के साथ मेहनत करना समय की मांग है। इस सप्ताह फिजूलखर्चों को कम करना धन की बचत करने में मददगार साबित होगा। परिवार में अपना स्थान बनाने के लिए आपको थोड़ा कठोर होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी।
 
उपाय- काले जूते या काले छाते का दान करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सिल्वर

मीन-
 
इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है जिसे आप लंबे समय से जानते हैं। घर के लिए जल्द ही किसी बड़ी चीज की खरीददारी की संभावना है। पिछली की गई बचत से इस सप्ताह आप खुद को मजबूत आर्थिक स्थिति में पाएंगे। घर पर किसी तनावपूर्ण स्थिति को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी नए व्यक्ति को चीजें सीखना हमेशा मुश्किल हो सकता है लेकिन धैर्य रखने से चीजें हमेशा बेहतर रहती है।
 
उपाय- गुरुवार का व्रत करें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- ग्रे

Weekly Horoscope

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

Bhishma Panchak 2025: भीष्म पंचक क्या होता है, क्यों लगता हैं, जानें पंचक की तिथियां

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

04 November Birthday: आपको 04 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले दीपदान या स्नान-दान की संपूर्ण विधि

Vaikuntha Chaturdashi:वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत क्यों रखते हैं?

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

अगला लेख