Hanuman Chalisa

ऑटो सेक्टर पर कोरोना की मार, विनिर्माताओं को बिक्री घटने का डर

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (16:23 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख ऑटो विनिर्माताओं मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा कार्स ने आशंका जताई है कि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से उसकी बिक्री घट सकती है। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी एमएसआई ने कहा कि ऑटो बिक्री आर्थिक वृद्धि के साथ ही उपभोक्ता भावना के साथ भी जुड़ी हुई है।

ALSO READ: ऑटो मोबाइल सेक्टर पर कोरोना की मार, 2020-21 में यात्री वाहनों का निर्यात 39% घटा
 
एसएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति बिगड़ने से पक्का है कि ग्राहक भावना पर नकारात्मक असर होगा और इसका बिक्री पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते कारों की आपूर्ति करना संभव नहीं होगा, लेकिन इसके साथ ही इससे ग्राहकों पर मनोवैज्ञानिक रूप से नकारात्मक असर होता है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि स्थानीय प्रतिबंधों से कारों की मांग और आपूर्ति कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की गंभीरता और विस्तार के आधार पर हम केवल महीने के अंत में रुझान और आंकड़ों को बता सकेंगे। फिलहाल हमारे पास मांग काफी अच्छी है। हम स्थानीय प्रतिबंधों और लॉकडाउन के बावजूद ग्राहकों की मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

ALSO READ: ऑटो इंडस्ट्री पर जारी है कोरोना की मार, गिरावट के दौर में मारुति की बादशाहत बरकरार, FADA ने जारी किए आंकड़े
 
होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि वह नए हालात पर कड़ी नजर रख रही है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने कहा कि लॉकडाउन और सप्ताहांत के कर्फ्यू से बिक्री प्रभावित होगी, क्योंकि कुछ जगह शोरूम बंद हो जाएंगे। फिलहाल हम स्थितियों का आकलन कर रहे हैं और विभिन्न शहरों से इस बारे में फीडबैक ले रहे हैं।

 
देश में कोविड-19 के 1 दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 19 लाख से अधिक हो गई है।  आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल 1,50,61,919 मामले हैं तथा 1 दिन के भीतर 1,619 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 पर पहुंच गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

अगला लेख