Hanuman Chalisa

होंडा टू व्हीलर्स 11 राज्यों में सर्वाधिक बिक्री वाला ब्रांड

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (19:51 IST)
नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) देशभर में 11 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में नंबर वन दुपहिया वाहन ब्रांड बन गई है।
 
कंपनी ने वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के हवाले से सोमवार को यह दावा किया कि जिन राज्यों में कंपनी का दबदबा है वे राज्य देशभर में बिकने वाले कुल दोपहिया वाहनों में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं।
 
एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ब्रिकी) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में होंडा की वृद्धि 50 प्रतिशत रही जबकि इसी दौरान देश के समूचे दो-पहिया वाहन उद्योग की औसत वृद्धि 22 प्रतिशत रही। 
 
उन्होंने कहा, होंडा टू-व्हीलर अब 11 राज्यों व दो केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे तरजीही टू-व्हीलर ब्रांड बन गया है। उन्होंने कहा, कंपनी ने एक्टिवा स्कूटर 15 साल पहले पेश किया था, जिससे भारत में स्कूटरीकरण में क्रांति आई। आज एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दुपहिया है। 
 
सबसे बड़ी बात यह है कि परंपरागत रूप से मोटरसाइकल के गढ़ रहे बाजारों में भी स्कूटर की अच्छी मांग निकल रही है। जिन 11 राज्यों में कंपनी नंबर वन दुपहिया ब्रांड है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा व मणिपुर शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऑटोमेटिक स्कूटर ब्रांड में कंपनी की बाजार भागीदारी 58 प्रतिशत है। कंपनी ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अपने ग्राहकों को 31 अक्टूबर तक विभिन्न विशेष पेशकश की घोषणा की है। इसके तहत वह केंद्र सरकार व सार्वजनिक कंपनियों के कर्मचारियों को 2000 रुपए का नकदी लाभ देगी। वहीं होंडा के 115 बेस्ट डील ब्रिकी केंद्रों पर 1500 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध होगा। होंडा टू-व्हीलर्स के ग्राहकों के लिए सस्ते ॠण की व्यवस्था भी कर रही है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख