Hanuman Chalisa

Honda ने पेश की नई Jazz, कीमत साढ़े 7 लाख रुपए से शुरू

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (21:29 IST)
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Limited) ने अपनी हैचबैक कार जैज़ का नया उन्नत संस्करण बुधवार को पेश किया। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत साढ़े 7 लाख रुपए से शुरू होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जैज़ का यह संस्करण नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाकू नाकानिशि ने कहा कि होंडा जैज़ को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ इसे स्पोर्ट लुक भी दिया गया है। इस श्रेणी में कंपनी कार की छत खोलने का फीचर भी दे रही है। यह इसे समकक्ष श्रेणी की कारों में बिल्कुल अलग स्थान देती है।

लॉकडाउन के बाद कामकाज शुरू होने के बाद पिछले दो महीनों में कंपनी ने बाजार में यह चौथी कार पेश की है।नई जैज़ को बीएस-6 मानक के अनुरूप बनाया गया है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही मैनुअल और स्वचालित गियर दोनों के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

कंपनी ने इसके तीन मॉडल ‘वी’, ‘वीएक्स’ और ‘जेडएक्स’ पेश किए हैं। इनकी शोरूम कीमत क्रमश: 7.5 लाख रुपए, 8.10 लाख रुपए और 8.74 लाख रुपए है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

अगला लेख