Hanuman Chalisa

हुंडई क्रिएटा फेसलिफ्ट, दमदार फीचर्स के साथ ही होंगे ये बदलाव

Webdunia
हुंडई की क्रिएटा ने 2015 में लांच होने के बाद ही भारतीय कार बाजार में लोकप्रियता हासिल कर ली। दक्षिण कोरिया की ऑटोमैकर कंपनी ने इस कार को अपडेट किया है। साउ पाउलो मोटर शो में इस कार का अपडेट मॉडल लांच किया था। कंपनी भारत में इस मॉडल को कुछ दिनों में प्रदर्शित कर सकती है। इस कार को दिल्ली में फरवरी में होने होने वाले ऑटो शो में भी प्रदर्शित किया जा सकता है। यह फेसलिफ्ट का नया वर्जन 2021 के नए मॉडल को देखकर लांच किया जा रहा है।


यह भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार बन चुकी है। फेसलिफ्ट वर्जन में नए ग्रिल, नए बंपर्स और फ्रेश लुक दिया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन में पहले से बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। डैशबोर्ड में भी थोड़ा बदलाव किया जाएगा।

एबीएस, एयरबैग्स, प्रोजेक्टर लैंप्स जैसे फीचर्स वर्तमान वर्जन की तरह ही होंगे। कार में कोई मैकेनिकल बदलाव भी नहीं किया जाएगा। इसमें 1.4 लीटर पेट्रोल व डीजल और 1.6 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए जाएंगे। कीमत की अगर बात की जाए तो इस कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच (एक्स दिल्ली शो रूम) हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च

आज खरीदार इलेक्ट्रिक कारों की ओर स्विच करने से क्यों हिचकते हैं?

अगला लेख