Thar 2020 के 500 यूनिट्स सिर्फ 2 दिन में डिलीवर करेगी Mahindra

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2020 (20:55 IST)
मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई ‘थार एसयूवी’ की दो दिन के भीतर 500 इकाई की आपूर्ति करेगी। दिवाली से पहले कंपनी ने 7 और 8 नवंबर को इसे देशभर में पहुंचाने का निर्णय किया है।
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि थार की आपूर्ति उसके उपलब्ध विभिन्न संस्करण के लिए हासिल हुई बुकिंग के आधार पर की जाएगी।
ALSO READ: कमलनाथ कर रहे हैं भाजपा विधायकों को फोन,CM शिवराज का बड़ा आरोप,खरीद फरोख्त की कर रहे राजनीति
कंपनी इस नए संस्करण की पहली इकाई की आपूर्ति पहले ही कर चुकी है। इस पहली इकाई के लिए सितंबर में बोलियां लगाई गई थीं और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को कार भेज दी गई है।
 
कंपनी ने कहा कि वह देशभर में 7 और 8 नवंबर को नई थार की वृहद आपूर्ति पर काम कर रही है। दिवाली के त्योहार से पहले वह इस कार की 500 इकाई की आपूर्ति इन दो दिन में करेगी।
 
कंपनी के वाहन कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नकरा ने कहा कि हम देशभर में 500 नई थार की आपूर्ति करने को लेकर रोमांचित है। हम जैसे ही अपनी आपूर्ति शुरू करेंगे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आगे ग्राहक के लिए पूरी प्रक्रिया आसान हो।
 
कंपनी ने नई थार को दो मॉडल एएक्स और एलएक्स में पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपए के बीच है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

Maruti Suzuki को CNG कारों की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

Tata ने लॉन्च किया Nexon SUV का सस्ता मॉडल, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख