Hanuman Chalisa

रैनो का नया मॉडल एसयूवी कैप्टर, कीमत 9.9 लाख रुपए

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (15:41 IST)
नई दिल्ली। फ्रांसीसी वाहन कंपनी रेनो ने अपना नया एसयूवी मॉडल कैप्टर सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी देशभर में आमंत्रण कीमत 9.9 लाख से 13.88 लाख रुपए होगी।
 
रेनो इंडिया के सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमीत साहनी ने कहा कि कंपनी इस मॉडल के जरिए भारत में तेजी से बढ़ते एसयूवी खंड का दोहन करना चाहेगी। कैप्टर पेट्रोल व डीजल विकल्प में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि केवल 2017 में ही भारत में एसयूवी खंड 46 प्रतिशत बढ़ा है। ग्राहक अब अनेक फीचर व स्टाइल वाली एसयूवी गाड़ियों को वरीयता दे रहे हैं। कैप्टर इन जरूरतों को पूरा करेगी। साहनी ने कहा कि कैप्टर में 50 प्रीमियम फीचर होंगे जिनमें प्रोजेक्टर हैडलैंप व एलईडी डेटाइम शामिल हैं।
 
कैप्टर का पेट्रोल संस्करण 9.99 लाख से 11.69 लाख रुपए में उपलब्ध होगा। यह शुरुआती आमंत्रण कीमत देशभर में लागू होगी। डीजल संस्करण की कीमत 11.39 लाख से 13.88 लाख रुपए रहेगी। पेट्रोल संस्करण की ईंधन खपत 13.87 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल संस्करण की औसत 20.37 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस खंड में कैप्टर का मुकाबला हुंदै की क्रेटा व  महिंद्रा की स्कॉर्पियो जैसी अनेक कारों से होगा।
 
रेनो इस समय भारतीय बाजार में एसयूवी डस्टर, लोजी व क्विड बेच रही हैं। कंपनी भारत में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और इस साल के आखिर तक इसको 300 शोरूम तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पिछले साल यह संख्या 260 थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

Hero Super Splendor XTEC 2.0 भारत में लॉन्च, 72kmpl माइलेज और नए फीचर्स के साथ कीमत ₹86,500

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

अगला लेख