Hanuman Chalisa

आ गई उड़ने वाली बाइक... (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (10:21 IST)
कार के बाद अब उड़ने वाली बाइक भी आ गई है। इस बाइक का नाम स्कॉर्पियन 3 होवर है।  सिंगल सीटर यह बाइक किसी बड़े ड्रोन की तरह दिखती है। बाइक का परीक्षण हो चुका है। दुबई पुलिस इसकी पहली ग्राहक है। इस बाइक का निर्माण अमेरिकी कंपनी होवरसर्फ इंक ने किया है।

बाइक पर115 किलोग्राम तक के वजन वाला इंसान उड़ सकता है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें तीन बैटरियां लगाई गई हैं, जो 3 घंटे में चार्ज हो जाती हैं।  बाइक की रेंज अभी 21 किलोमीटर है। इसे 20 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि आने वाले दिनों में इसे 40 मिनट तक उड़ाया जा सकेगा। 70 किमी/घंटा इसकी टॉप स्पीड है। बैटरी को अलग से निकालकर भी चार्ज किया जा सकता है। बैटरी के साथ वजन 104 किलोग्राम है। बैटरी को बाइक में लगाने में एक मिनट का वक्त लगता है।

आप दो बैटरियां लेकर बाइक को लगातार चला सकते हैं। यह बाइक पर्यावरण को बिलकुल हानि नहीं पहुंचाती है। साफ है कि अब दुबई में चोर-बदमाशों के लिए पुलिस को चकमा देकर भागना आसान नहीं होगा। बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह बाइक छ: रंगों में उपलब्ध में मिलेगी। हालांकि भारत के लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। इसकी कीमत 39,00,000 रुपए है जो कि एसयूवी से भी ज्यादा कही जा सकती है।  
 


(Photo and Video Courtesy: YouTube)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च

आज खरीदार इलेक्ट्रिक कारों की ओर स्विच करने से क्यों हिचकते हैं?

अगला लेख