शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद बोले- मुझे देश पर गर्व, आसानी से हल हो गए वर्षों से लंबित पड़े मुद्दे

Webdunia
रविवार, 10 नवंबर 2019 (22:01 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के घर धर्मगुरुओं की बैठक में शामिल शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद (maulana kalbe jawad) ने अयोध्‍या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि मुझे वास्तव में अपने देश पर गर्व है कि इतने बड़े मुद्दे जो वर्षों से लंबित थे, इतनी आसानी से हल हो गए। हिन्दू और मुस्लिम दोनों ने बहुत धैर्य से काम लिया है, यह बेहद प्रशंसनीय है। शिया धर्मगुरु का इशारा जम्मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 के हटने, तीन तलाक और रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्‍जिद विवाद की तरफ था।
 
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के एक दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निवास पर देश के प्रमुख धर्मगुरूओं और बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई।
 
ALSO READ: अयोध्या फैसला : एक गिरफ्तारी जिससे भाजपा को हुआ बड़ा फायदा
 
बैठक का उद्देश्य धर्मगुरुओं के साथ संवाद और संपर्क के माध्यम से सभी समुदायों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत बनाना था। समाज के विभिन्न धर्मों के गुरुओं और बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का संकल्प लिया।
 
सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी ने कानून के शासन और देश के संविधान में पूरा विश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का संकल्प व्यक्त किया और सभी देशवासियों से इसका पालन करने की अपील की।
 
सभी ने इस बात को जोर देकर कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने शांति, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और कानून के शासन में सरकार को पूरा सहयोग देने की बात कही। धर्मगुरुओं ने सरकार के शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 
ALSO READ: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधी लेख पर नेशनल हेराल्ड ने मांगी माफी
 
उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि दोनों समुदायों के लाखों लोगों ने जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और संयम का परिचय देते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया। सभी ने विभिन्न समुदायों के बीच भविष्य में भी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
 
ALSO READ: बाबरी मस्जिद को लेकर दिग्विजय सिंह का ट्वीट, क्या दोषियों को सजा मिलेगी?
 
देश में शांति और सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने के लिए सरकार को बधाई दी। बैठक में बाबा रामदेव, स्वामी परमात्मानंद, शिया धार्मिक नेता मौलाना कल्बे जवाद और स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित अनेक धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

जेल में बना सकेंगे पार्टनर संग बना सकेंगे शारीरिक संबंध, बने स्पेशल रूम्स, पर खुला रखना होगा दरवाजा

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

कर्नाटक के पूर्व DGP ओमप्रकाश की हत्या, घर पर मिली खून से लथपथ लाश, पत्नी पर आशंका

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

अगला लेख