पहले दिन करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, उमड़ता सैलाब देख CM योगी ने की मीटिंग

खेतों से अयोध्या में प्रवेश कर रहे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (22:28 IST)
  • रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में बड़ी भीड़ उमड़ी
  • लोग आधी रात ही अयोध्या की ओर चल पड़े
  • पुलिस बल चौबीसों घंटे व्यस्त
Nearly 5 lakh devotees visited Ramlala on the first day : अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में सोमवार को रामलला (Ramlala) की प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद आधी रात से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए जमावड़ा लगने लगा था और मंगलवार देर शाम तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान राम के बाल स्वरूप (child form of Ram) का दर्शन कर चुके थे। अयोध्या में आने वाली सभी गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक बसों को रोका गया है।

ALSO READ: अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े राम भक्त, बाराबंकी पुलिस ने बदला रास्ता
 
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर कई बार भीड़ काबू से बाहर होती दिखी लेकिन पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और लोगों को कतार में खड़ा करवाकर भगवान राम के दर्शन कराए। सूचना निदेशक शिशिर ने मंगलवार देर शाम जारी एक बयान में बताया कि आज 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।

ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir : रामलला के विग्रह को 'बालक राम' के नाम से जाना जाएगा
 
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी पोस्ट में बताया कि आज श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को पूज्य साधु-संतों व श्रद्धालुओं हेतु प्रभु श्री रामलला के सुलभ एवं सहज दर्शन के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ALSO READ: रामयुग : कलयुग का अंत हो चुका है और अब सतयुग चल रहा है, भविष्य मालिका का रहस्य
 
श्रद्धालु छोटी-छोटी गलियों, रेलवे पटरियों, खेतों से अयोध्या में प्रवेश कर रहे : दूसरी ओर श्रद्धालुओं के समूह छोटी-छोटी गलियों, रेलवे पटरियों, खेतों से अयोध्या में प्रवेश कर रहे हैं जबकि कुछ सरयू नदी पार कर नगर में प्रवेश कर रहे हैं। चश्मदीद ने बताया कि जब भीड़ अयोध्या प्रशासन के नियंत्रण से बाहर जाती दिखी तब प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भीड़ प्रबंधन की कमान खुद संभाल ली।

 
रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में बड़ी भीड़ उमड़ी : पुलिस महानिरीक्षक (अयोध्या) प्रवीण कुमार ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में बड़ी भीड़ उमड़ी है, हमारा पुलिस बल भक्तों को प्रबंधित करने के लिए चौबीसों घंटे व्यस्त है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्था देखने के लिए अयोध्या का दौरा किया।
 
मंदिर का कपाट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के 1 दिन बाद आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने के कुछ घंटों बाद ही करीब 10 लाख श्रद्धालु अयोध्या में प्रवेश करने में कामयाब रहे।

ALSO READ: अयोध्या के राम पथ पर उतरी रामायण, चित्रमय झलकियां
 
लंबा ट्रैफिक जाम लगा : इस बीच गोंडा बस्ती और अंबेडकरनगर की सड़कों पर कुछ किलोमीटर तक तब लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जब पुलिस ने अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया, यहां तक कि पैदल यात्रियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
 
आयुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरके नैयर समेत अयोध्या प्रशासन के सभी अधिकारी अयोध्या की विभिन्न सड़कों पर तैनात होकर भीड़ की आवाजाही को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
मंगलवार को जनता के लिए राम जन्मभूमि मंदिर के कपाट खुलने से कुछ घंटे पहले ही लोग कतार में खड़े हो गए। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा में जो सुरक्षा बल तैनात किए गए थे, उन्हें बहाल करना पड़ा और अयोध्या शहर की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई।

ALSO READ: हीरे और सोने से जड़ा 11 करोड़ का मुकुट पहनेंगे रामलला, सूरत के हीरा कारोबारी ने किया दान
 
मंगलवार की सुबह केवल पैदल यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति थी, लेकिन दोपहर होते-होते पैदल यात्रियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। लगभग सभी श्रद्धालु अयोध्या के आसपास के जिलों विशेषकर बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर से हैं।
 
लोग आधी रात ही अयोध्या की ओर चल पड़े : प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तुरंत बाद जैसे ही यातायात प्रतिबंधों में ढील दी गई, विभिन्न निकटवर्ती क्षेत्रों से लोग आधी रात ही अयोध्या की ओर चल पड़े। भीड़ में अयोध्या के निवासी और विभिन्न मंदिरों के साधु भी शामिल थे। अयोध्या पुलिस और अयोध्या प्रशासन ने बहुत ही प्रबंधित और पेशेवर तरीके से भीड़ को संभाला और भक्तों के लिए राम मंदिर में दर्शन के लिए सुरक्षित मार्ग बनाए, लेकिन भीड़ मिनट-दर-मिनट बढ़ती देखी गई जिससे प्रशासन और पुलिस बल में हड़कंप मच गया।
 
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा :  पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या, प्रवीण कुमार ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में बड़ी भीड़ उमड़ी है, हमारा पुलिस बल भक्तों को प्रबंधित करने के लिए चौबीसों घंटे व्यस्त है। सूचना निदेशक शिशिर ने इससे पहले दोपहर में बताया था कि आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए मंदिर की व्यवस्था देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचे हैं।

ALSO READ: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देशभर में अयोध्या वाली दीवाली, दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी, भंडारों और भजनों के आयोजन
 
2.50 से 3 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं : उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री मंदिर भी जाएंगे। उन्होंने बताया था कि मंगलवार को रामलला के नवीन विग्रह के करीब 2.50 से 3 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग दर्शन के इंतजार में हैं। शिशिर ने कहा था कि दोपहर तक 2.50 से 3 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं और इतनी ही संख्या में श्रद्धालु शेष हैं। 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और सब कुछ नियंत्रण में है। अयोध्या पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही उन अफवाहों का खंडन किया है कि भारी भीड़ के कारण मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख